ankita lokhande tejasswi karan 25 celebs were cheated energy drink brand not paying charges after doing ads
खेलकूद क्रिकेट

ankita lokhande tejasswi karan 25 celebs were cheated energy drink brand not paying charges after doing ads

Spread the love


सेलिब्रिटीज के साथ हुई धोखाधड़ी से जुड़ा एक मामला सामने आया है। दरअसल, सेलिब्रिटी मैनेजिंग कंपनी ने एनर्जी ड्रिंक ब्रांड की एक कंपनी के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाते हुए यह आरोप लगाया है कि कंपनी ने कई सेलेब्स से एनर्जी ड्रिंक का ऐड करवाया, लेकिन बाद में उन्हें पेमेंट नहीं दी। अब कंपनी पर सेलेब्स के डेढ़ करोड़ रुपए बकाया हैं। जिन सेलेब्स के साथ धोखाधड़ी हुई है, उसमें अंकिता लोखंडे, करण कुंद्रा, आयुष शर्मा समेत बॉलीवुड और टीवी के मिलाकर 25 सितारों का नाम शामिल है।

पुलिस में दर्ज करवाई शिकायत

बता दें कि मुंबई के चेंबूर पुलिस स्टेशन में सेलेब्रिटी मैनेजिंग कंपनी चलाने वाली रोशन गैरी ने इस मामले को लेकर पुलिस में शिकायत भी दर्ज करवाई है। गैरी ने तनिष छेड़जा, मनु श्रीवास्तव, फैसल रफीक, अब्दुल और रितिक पांचाल नाम शख्स के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है।

‘ठेला पर आप ही बिकोगे तो मॉल में कौन खरीदेगा’, Ex के लिए बोले खेसारी लाल, ‘काजल से मेरी शादी हो जाती तो…’

एनर्जी ड्रिंक ब्रांड ने कही थी ये बात

आज तक की एक रिपोर्ट के अनुसार, शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि वह एक विज्ञापन कंपनी चलाती हैं और उन्हें जुलाई 2024 में एक शख्स ने फोन किया, जिसने कहा कि वह एक एनर्जी ड्रिंक ब्रांड के लिए 25 सेलेब्स के साथ कोलेब करना चाहता है। फिर उसने इस कॉन्ट्रैक्ट के लिए 10 लाख रुपए एडवांस देने की बात कही थी और पैसों की रसीद भी भेजी, लेकिन शिकायतकर्ता के अकाउंट में कोई पेमेंट नहीं आई।

फिर बाद में आरोपी ने शिकायतकर्ता को दादर में एक पार्टी में कलाकारों को लाने के लिए कहा और उस पार्टी में अर्जुन बिजलानी, अभिषेक बजाज और हर्ष राजपूत समेत लगभग 100 सितारे शामिल हुए थे, जहां एनर्जी ड्रिंक ब्रांड के लिए 25 सेलेब्स का चयन किया गया। उस दौरान कुल पेमेट 1.32 करोड़ रुपये तय हुई थी। यहां तक कि आरोपी ने शिकायतकर्ता को आश्वासन के तौर पर 15 लाख रुपये के चेक की तस्वीर भेजी गई, जिसमें यह वादा किया गया कि जल्द ही पैसे उनके खाते में जमा हो जाएंगे।

आरोपी के आश्वासन देने के बाद रोशन ने विज्ञापन का शूट जारी रखा और कंटेंट को सोशल मीडिया पर भी अपलोड किया गया, इस समझौते के साथ कि सभी भुगतान 35 दिनों के अंदर कर दिए जाएंगे। बता दें कि जिस एनर्जी ड्रिंक को सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर और अभिनेताओं द्वारा शूट किया गया उसका नाम स्काई 63 है। इसके बाद एनर्जी ब्रांड कंपनी ने कुछ चेक भी दिए, लेकिन सभी बाउंस हो गए।

इन सेलेब्स के साथ हुई धोखाधड़ी

ये धोखाधड़ी अंकिता लोखंडे, आयुष शर्मा, अभिषेक बजाज, अद्रिजा रॉय, बसिर अली, पार्थ कलनावत, नियति फतनानी, समर्थ जुरैल, हेली शाह, कशिश, अंकित गुप्ता, मोहित मलिक, जन्नत जुबैर, विजयेंद्र कुमरिया, तेजस्वी प्रकाश, करण कुंद्रा, मिकी शर्मा, रिद्धिमा पंडित, जय भानुशाली, कुशाल टंडन, विभा आनंद, सना सुल्तान, भूमिका गुरांग, ध्वनि पवार, सना मकबूल संग हुई। अब मुंबई पुलिस इस केस को इन्वेस्टिगेट कर रही है।

TV Adda: ‘नेल पेंट नहीं लगा सकती’, कीमोथेरेपी के बाद सूख गए हैं हिना खान के नाखून, बोलीं: कभी-कभार ये…





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *