AP SSC Class 10th Results 2025 Live Updates: आंध्र प्रदेश में इस साल 10वीं बोर्ड की परीक्षा देने वाले स्टूडेंट्स के लिए एक बड़ी खबर है। दरअसल, बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन, आंध्र प्रदेश (BSEAP) ने मैट्रिक (10वीं) का रिजल्ट जारी कर दिया है। परिणाम की घोषणा 23 अप्रैल 2025 (बुधवार) को सुबह 10 बजे की गई। जिन बच्चों ने इस साल यह परीक्षा दी थी वह बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट results.bse.ap.gov.in और हमारी सहयोगी वेबसाइट education.indianexpress.com पर जाकर रिजल्ट देख सकते हैं।
AP SSC 10th Result Direct Link Here
बोर्ड की आधिकारिक घोषणा के अनुसार, एपी एसएससी कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम आज सुबह 10 बजे स्कूल शिक्षा निदेशक श्री विजय राम राजू द्वारा घोषित किया जाएगा। इस साल, आंध्र प्रदेश बोर्ड ने कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा 17 मार्च से 31 मार्च तक आयोजित की थी।
AP SSC Results 2025 Direct Link
आंध्र प्रदेश बोर्ड के परिणाम घोषित होने के बाद प्रोविजनल मार्कशीट आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन प्रदर्शित की जाएगी। हालांकि स्टूडेंट्स को परमानेंट मार्कशीट स्कूलों के जरिए ही मिलेगी।
Live Updates
AP SSC Class 10th Results 2025 LIVE: आंध्र प्रदेश बोर्ड 10वीं का रिजल्ट हुआ जारी, जानें कितना रहा पासिंग प्रतिशत
आंध्र प्रदेश बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी हो गया है। इस साल, 6,14,459 छात्र उपस्थित हुए थे, जिसमें से 4,98,585 विद्यार्थी इस परीक्षा में पास हुए हैं। इस साल का पासिंग प्रतिशत 81.14 फीसदी रहा है।
AP SSC Class 10th Results 2025 LIVE: ओपन स्कूल एसएससी और इंटर का भी रिजल्ट होगा जारी
बीएसईएपी ओपन स्कूल एसएससी और इंटर के परिणाम भी जारी करेगा। आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, एसएससी परिणामों के साथ, बीएसईएपी 23 अप्रैल को ओपन स्कूल एसएससी और इंटरमीडिएट परीक्षाओं के परिणाम भी प्रकाशित करेगा।
AP SSC Result 2025 Live Updates: रिजल्ट जारी होने के बाद ऐसे करें चेक
आंध्र प्रदेश बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी होने के बाद स्टूडेंट्स नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके रिजल्ट देख सकते हैं।
स्टूडेंट्स सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट results.bse.ap.gov.in पर विजिट करें।
इसके बाद वेबसाइट के होम पेज पर ही रिजल्ट से जुड़े लिंक पर क्लिक करें।
अब अपने क्रेडेंशियल जैसे रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज कर Get AP SSC Result पर क्लिक करें।
अब रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा। इसका प्रिंट आउट निकाल लें।
AP SSC Result 2025 Live Updates: 6.5 लाख बच्चों का खत्म होगा इंतजार
बता दें कि आंध्र प्रदेश बोर्ड 10वीं की परीक्षा में इस साल करीब 6.5 लाख छात्र AP SSC कक्षा 10 बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए थे।
AP SSC Result 2025 Live Updates: 10 बजे जारी होगा 10वीं का रिजल्ट
आंध्र प्रदेश बोर्ड की तरफ से एसएससी क्लास 10वीं रिजल्ट आज जारी किया जाएगा। जिन स्टूडेंट्स ने परीक्षा में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है वह बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bse.ap.gov.in और apopenschool.ap.gov.in पर सुबह 10 बजे उपलब्ध होगा।









