AP Intermediate class 11th and 12th board result out today check direct link and how to check and how to download scorecard at bieap.gov
जीवन शैली/फैशन लाइफस्टाइल

AP Intermediate class 11th and 12th board result out today check direct link and how to check and how to download scorecard at bieap.gov

Spread the love


बोर्ड ऑफ इंटरमीडिएट एजुकेशन, आंध्र प्रदेश (BIEAP) आज (12 अप्रैल 2025) इंटरमीडिएट फर्स्ट ईयर और सेकेंड ईयर का रिजल्ट जारी करेगा। परिणाम की घोषणा सुबह 11 बजे की जाएगी। जिन स्टूडेंट्स ने इस साल इस परीक्षा में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है वह बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bie.ap.gov.in और resultsbie.ap.gov.in पर जाकर अपने लॉग इन विवरण दर्ज करके रिजल्ट प्राप्त कर पाएंगे।

AP Inter 11th Class Result Check Direct Link

AP Inter Result Live Updates

इसके अलावा स्टूडेंट अपने कॉन्टैक्ट नंबर के साथ पंजीकरण करने के बाद हमारे सहयोगी इंडियन एक्सप्रेस की वेबसाइट की शिक्षा वेबसाइट – education.indianexpress.com से भी एपी इंटर 2025 का रिजल्ट प्राप्त कर सकते हैं।

कहां और कैसे चेक करें रिजल्ट?

BIEAP फर्स्ट ईयर और सेकेंड ईयर की परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र एडमिट कार्ड पर दिए गए अपने रोल नंबर का उपयोग करके आधिकारिक वेबसाइटों से अपने स्कोरकार्ड चेक और डाउनलोड कर सकेंगे। एपी इंटर रिजल्ट चेक करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट resultsbie.ap.gov.in और education.indianexpress.com हैं।

AP Inter 12th Class Result Check Direct Link

कब हुई थी परीक्षा?

बता दें कि इस साल फर्स्ट ईयर की परीक्षाएं 1 मार्च, 2025 को शुरू हुईं थी और 19 मार्च को समाप्त हो गई थी, जबकि सेकेंड ईयर की परीक्षा 3 मार्च, 2025 से लेकर 20 मार्च तक चली थी। फर्स्ट ईयर का आखिरी पेपर आधुनिक भाषा और सेकेंड ईयर का आखिरी पेपर भूगोल का था।

AP Inter 11th and 12th Result Check Direct Link

एपी इंटर परीक्षा का परिणाम इस बार छात्रों को व्हाट्सएप के जरिए भी मिल सकेगा। अपने एपी इंटर हॉल टिकट 2025 तक पहुंचने के लिए, छात्रों को अपने फोन पर मन मित्रा संपर्क नंबर (95523 00009) सेव करना होगा और व्हाट्सएप के जरिए “Hi” टेक्स्ट भेजना होगा। इसके बाद आपसे आपकी कुछ जानकारी मांगी जाएगी जैसे रोल नंबर और उसे भेजने के बाद आपका स्कोरकार्ड आपको व्हाट्सएप पर भेज दिया जाएगा।





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *