baba ramdev tips to keep your body cool in summer
धर्म आस्था

baba ramdev tips to keep your body cool in summer

Spread the love


देश के कई हिस्सों में चिलचिलाती गर्मी पड़ रही है। ऐसे में कई लोग खुद को ठंडा करने के लिए पंखे, कूलर या फिर AC का सहारा लेते हैं। हालांकि, कुछ योग को करने से शरीर नेचुरल तौर पर ठंडा हो जाता है। इससे मानसिक शांति मिलती है और बॉडी तुरंत ठंडा हो जाती है। इस आर्टिकल में बाबा रामदेव द्वारा बताए गए कुछ योगासन के बारे में बताएंगे, जिसको आप आसानी से कर सकते हैं।

शीतली प्राणायाम

शीतली प्राणायाम शरीर को तुरंत ठंडक देता है, इसको करन से तनाव भी दूर होता है। शीतली प्राणायाम करने के लिए आप सबसे पहले आराम से सुखासन या पद्मासन में बैठ जाएं। अब जीभ को नली की तरह मोड़ें और उसे मुंह से बाहर निकालें। अब जीभ के सहारे गहरी सांस लें और फि नाक से धीरे-धीरे बाहर छोड़ें। आप इसको 11 या फिर 21 बार भी दोहरा सकते हैं।

शीतकारी प्राणायाम

बॉडी के टेंप्रेचर को बैलेंस करने के लिए शीतकारी प्राणायाम काफी लाभदायक होता है। यह मानसिक शांति भी देता है। इसको करने से शरीर ठंडा रहता है। शीतकारी प्राणायाम करने के लिए आप सुखासन में बैठें और दांतों को आपस में मिलाकर होंठों को खोलें। अब दांतों के बीच से धीरे-धीरे सांस अंदर लें, फिर नाक से धीरे-धीरे सांस छोड़ें। आप इसको 11 बार दोहरा सकते हैं।

चंद्रभेदी प्राणायाम

चंद्रभेदी प्राणायाम शरीर को ठंडक करता है। इसको करने के लिए आप सुखासन, पद्मासन या वज्रासन में आराम से बैठ जाएं। अब आंखों को बंद करें और शरीर को ढीला छोड़ दें। अब अपने दाएं हाथ की अंगुलियों से नाड़ी शोधन मुद्रा बनाएं और अनामिका और छोटी अंगुली से दाहिनी नासिका को बंद करें और बाईं नासिका से धीरे-धीरे सांस लें और दाहिनी नासिका से धीरे-धीरे श्वास को बाहर की ओर छोड़ें। आप इसको 10-11 बार दोहराएं। आगे पढ़िएः लटकती तोंद हो जाएगी अंदर, इन 4 चीजों को हर दिन करें फॉलो; नहीं पड़ेगी जिम जाने की जरूरत





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *