Beetroot DIY face pack for rosy glow
धर्म आस्था

Beetroot DIY face pack for rosy glow

Spread the love


Beetroot For Skin: गर्मी के मौसम में चेहरे की स्किन का काफी ख्याल रखना पड़ता है। इस मौसम में धूल-मिट्टी और पसीने के कारण चेहरा काफी डल हो जाता है, जिससे चेहरे का निखार भी गायब हो जाता है। गर्मी में फेस पर पिंपल्स, रैशेज और सनबर्न जैसी कई तरह की परेशानी भी होने लगती है।

चेहरे के लिए चुकंदर का उपयोग

गर्मी के मौसम में अगर आपकी भी त्वचा काफी डल और बेजान सी हो गई है, तो आप चुकंदर का उपयोग कर सकते हैं। दरअसल, चुकंदर में कई तरह के गुण होते हैं, जो चेहरे को चमकदार बनाने के साथ-साथ सुंदरता को भी बढ़ाते हैं। चेहरे पर चुकंदर को लगाने से फेस नेचुरल ग्लो करने लगता है।

चेहरे पर चुकंदर लगाने के फायदे

  • चेहरे पर चुकंदर लगाने से स्किन पर निखार आता है।
  • यह डार्क स्पॉट्स और पिगमेंटेशन को भी कम करता है।
  • चुकंदर धूप से काली पड़ी स्किन को आसानी से साफ करता है।
  • इसको चेहरे पर लगाने से स्किन को पिंक टोन मिलता है। इसके उपयोग से आप चेहरे पर गुलाबी निखार पा सकते हैं।
  • इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स चेहरे की झुर्रियां और फाइन लाइन्स को कम करते हैं।

चेहरे पर लगाएं चुकंदर का रस

चेहरे की त्वचा को गुलाबी पाने के लिए आप चुकंदर के रस को सीधे फेस पर लगा सकते हैं। इसे लगाने के लिए चुकंदर को धोकर छील लें और मिक्सी में पीसकर इसका रस निकाल लें। अब आप इसे एक बाउल में निकाल लें और कॉटन की मदद से चुकंदर के रस को चेहरे पर लगाएं। इसे लगाने के 10 से 15 मिनट के बाद चेहरे को ठंडे पानी से धो लें। इसे लगाने से स्किन में नेचुरल गुलाबी चमक आ जाती है। आप इसे एक सप्ताह में तीन बार लगा सकते हैं।    

चुकंदर-दही का फेस पैक

आप चेहरे पर चुकंदर और दही का फेस पैक भी लगा सकते हैं। इसको लगाने के लिए आप 2 चम्मच चुकंदर के रस को एक  चम्मच दही के साथ मिलाएं और चेहरे पर सही से लगा लें। आप इसको 15-20 मिनट तक चेहरे पर रखें। कुछ समय के बाद ठंडे पानी से चेहरे को धो लें। इसको लगाने से चेहरे की स्किन सॉफ्ट और ब्राइट होती है। आगे पढ़िएः उत्तराखंड में है भारत का ‘मिनी स्विट्जरलैंड’, ट्रेकिंग और कैंपिंग के लिए भी है बेस्ट; यहां देखें टॉप 7 प्लेसेस





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *