Bharat Takhtani gave a hint of second marriage after seperation with esha deol | भरत तख्तानी ने दूसरी शादी का दिया हिंट: ईशा देओल से तलाक के बाद आंत्रप्रन्योर मेघना लखानी के साथ रोमांटिक तस्वीरें शेयर कीं, 2024 में अलग हुए थे
मनोरंजन

Bharat Takhtani gave a hint of second marriage after seperation with esha deol | भरत तख्तानी ने दूसरी शादी का दिया हिंट: ईशा देओल से तलाक के बाद आंत्रप्रन्योर मेघना लखानी के साथ रोमांटिक तस्वीरें शेयर कीं, 2024 में अलग हुए थे

Spread the love


27 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

बॉलीवुड एक्ट्रेस ईशा देओल ने 2 साल पहले शादी के 12 साल बाद भरत तख्तानी से तलाक ले लिया है। रिपोर्ट्स की मानें तो तलाक के बाद अब भरत की जिंदगी में नई लेडी लव की एंट्री हो चुकी है। हाल ही में भरत तख्तानी और आंत्रप्रन्योर मेघना की एक रोमांटिक तस्वीर वायरल हो गई है, जिसके कैप्शन से साफ है कि कपल जल्द ही शादी करने वाले हैं।

भरत तख्तानी ने हाल ही में अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से मेघना को थामे हुए एक तस्वीर शेयर की है। इसके साथ उन्होंने लिखा है, मेरे परिवार में तुम्हारा स्वागत है। इसके साथ उन्होंने एक लाल दिल भी बनाया हुआ है। कुछ देर बाद मेघना ने भी इस स्टोरी को री-पोस्ट किया है। जिसके साथ उन्होंने लिखा हमारी जर्नी यहां से स्टार्ट हुई।

पोस्ट किए जाने के कुछ देर बाद ही तस्वीर वायरल हो गई। बता दें कि ईशा देओल ने 29 जून 2012 में बिजनेसमैन भरत तख्तानी से मुंबई के इस्कॉन टेंपल में शादी की थी। शादी के ठीक बाद ईशा देओल ने फिल्मफेयर को दिए इंटरव्यू में बताया था कि भरत ने उन पर वजन न बढ़ाने की पाबंदी लगा रखी है। वो नहीं चाहते कि ईशा मोटी हो जाएं। एक्ट्रेस ने कहा था कि व समय के साथ समझ रही हैं कि भरत को किस तरह खुश रखा जा सकता है।

शादी के 5 साल बाद अप्रैल 2017 में ईशा ने प्रेग्नेंसी अनाउंस की थी, जिसके बाद अक्टूबर 2017 में उन्होंने एक बेटी को जन्म दिया था। कपल ने बेटी का नाम राध्या रखा है।

10 जून 2019 में ईशा देओल ने दूसरी बेटी मिराया को जन्म दिया। 6 फरवरी 2024 को ईशा देओल और भरत तख्तानी ने एक जॉइंट स्टेटमेंट के साथ तलाक की अनाउंसमेंट की थी। हालांकि रिपोर्ट्स की मानें तो अनाउंसमेंट से पहले ही दोनों अलग रह रहे थे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *