Bigg Boss 19 Rohan Mehra reacts to Amaal Mallik and Shehbaz lewd comments on Ashnoor Kaur | ‘अभिषेक बजाज को इस्तेमाल कर रही अशनूर’: अमाल-शहबाज की टिप्पणी पर भड़के रोहन मेहरा, बोले- बहन के बारे में ऐसी बातें सुनकर खून खौलता है
मनोरंजन

Bigg Boss 19 Rohan Mehra reacts to Amaal Mallik and Shehbaz lewd comments on Ashnoor Kaur | ‘अभिषेक बजाज को इस्तेमाल कर रही अशनूर’: अमाल-शहबाज की टिप्पणी पर भड़के रोहन मेहरा, बोले- बहन के बारे में ऐसी बातें सुनकर खून खौलता है

Spread the love


12 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

बिग बॉस 19 लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। शो में हर दिन किसी न किसी तरह का ड्रामा और झगड़ा देखने को मिल रहा है। इसी बीच म्यूजिक कंपोजर अमाल मलिक और शहबाज की अशनूर कौर को लेकर किए गए कमेंट्स पर उनके ऑन-स्क्रीन भाई और पूर्व बिग बॉस कंटेस्टेंट रोहन मेहरा भड़क गए।

जानिए पूरा मामला क्या है?

दरअसल, बिग बॉस 19 के हालिया एपिसोड में कंटेस्टेंट्स को नॉमिनेशन टास्क के लिए दो टीमों में बांटा गया। इस टास्क में कॉमेडियन प्रणीत मोरे की टीम और शहबाज की टीम को घरवालों पर कमेंट्री करनी है। जो टीम सबसे ज्यादा मनोरंजक साबित होगी, उसे नॉमिनेशन से बचाया जाएगा। टास्क के दौरान शहबाज और अमाल अशनूर पर कमेंट करते हुए दिखाई देते हैं।

अमाल कहते हैं, ये दोनों नकली प्यार वाले लोग हैं। इस लड़के को तो पता ही नहीं कि वह उसे इस्तेमाल कर रही है। शहबाज ने कहा, मैं तो तुझे इस्तेमाल कर दूंगा। अभी आगे-आगे देख, तेरे साथ क्या-क्या होता है। मेरा मन तो बस यही कह रहा है कि तुझे खा जाऊं और बाहर भेज दूं।

टास्क को सीक्रेट रूम से देख रही नेहल चुडासमा ने भी अशनूर और अभिषेक की दोस्ती पर कमेंट किया। उन्होंने कहा, अशनूर को निकालो घर से। उसके पास और कोई काम नहीं है, किसी की बीवी बनने के अलावा।

अब इन्हीं सब कमेंट्स पर अब रोहन मेहरा ने रिएक्शन दिया है। उन्होंने कहा, शो का एक क्लिप शेयर किया और लिखा, मेरे खून में आग सी उठ जाती है जब लोग मेरी बहन अशनूर के बारे में ऐसी बातें करते हैं। वह बहुत समझदार, दयालु और सभी के प्रति सम्मानित हैं। लेकिन वे लोग उस सम्मान के हकदार नहीं हैं। यह एक गेम शो है, तो अशनूर हिम्मत करो, उनका सामना करो और उन्हें उनकी जगह दिखाओ। काश मैं तुम्हारे साथ वहां होता।

ये रिश्ता क्या कहलाता है में आए थे नजर

अशनूर और रोहन ने टीवी शो ये रिश्ता क्या कहलाता है में भाई-बहन का किरदार निभाया था। तब से दोनों की असल जिंदगी में भी एक भाई-बहन जैसा रिश्ता बन गया है।

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *