Blood Sugar में जरूर खाएं ये 3 तरह के नाश्ते, कभी नहीं बढ़ेगा शुगर लेवल, पाचन तंत्र भी रहेगा मजबूत
ब्रेकिंग न्यूज़

Blood Sugar में जरूर खाएं ये 3 तरह के नाश्ते, कभी नहीं बढ़ेगा शुगर लेवल, पाचन तंत्र भी रहेगा मजबूत

Spread the love


दिन की शुरुआत हेल्दी और स्वस्थ हो जाए तो पूरा दिन एनर्जेटिक और अच्छा बीतता था। दरअसल, आजकल की भागदौड़ और लाइफस्टाइल के चलते कई स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं तेजी से बढ़ रही है। ऐसे में शुगर की समस्या भी बहुत ही आम हो चुकी है। एक बार शरीर में शुगर की मात्रा हाई हो जाए तो कई बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में शुगर के मरीजों को खानपान का बहुत ही ध्यान रखना पड़ता है। डायबिटीज कोच और फिटनेस एक्सपर्ट डॉक्टर अनुपम घोष के मुताबिक, अगर डाइट कुछ सुपर फूड्स को शामिल कर लिया जाए तो आसानी से ब्लड शुगर को कंट्रोल किया जा सकता है।

डॉक्टर अनुपम घोष के मुताबिक,  सुबह हम जो खाना खाते हैं, वह पूरे दिन के लिए एनर्जी का स्रोत होता है। हमारे शरीर की कार्य करने की क्षमता इस पर निर्भर करती है। सुबह पौष्टिक भोजन करके शुगर के मरीज पूरे दिन एनर्जेटिक रह सकते हैं। शुगर के मरीजों को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि उनके नाश्ते में फाइबर, प्रोटीन, हेल्दी फैट और आवश्यक खनिज शामिल हों। ये ब्लड शुगर के लेवल को कंट्रोल करने में मदद करते हैं।

ओट्स

सुबह ओट्स के साथ दिन की शुरुआत करना एक अच्छा विकल्प है। ओट्स में फाइबर भरपूर मात्रा में होता है, जो पाचन क्रिया को धीमा कर देता है। यह अचानक बढ़े बिना ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करता है। बादाम, अखरोट, सूखे मेवे और ब्लूबेरी जैसे अन्य पोषक तत्वों के साथ ओट्स खाने से आपको अच्छी सेहत पाने में मदद मिल सकती है।

अंडे

अंडे, जो प्रोटीन से भरपूर होते हैं, उन्हें नाश्ते में शामिल किया जाना चाहिए। उबले हुए अंडे को अंडे के आमलेट या उबले हुए अंडे के रूप में लिया जा सकता है। अंडे में मौजूद प्रोटीन न केवल शरीर को आवश्यक एनर्जी प्रदान करता है, बल्कि ब्लड शुगर के स्तर को भी संतुलित रखता है। दिन में एक अंडा खाने से आपको लंबे समय तक भरा हुआ महसूस होगा, भले ही यह कम कैलोरी प्रदान करता हो।

अंकुरित मटर

अंकुरित मटर खाना भी एक स्वस्थ विकल्प है। सुबह दही या नींबू के रस के साथ इन्हें खाने से पाचन क्रिया बेहतर होती है। अंकुरित मटर आसानी से पच जाती है। इनमें फाइबर और प्रोटीन भरपूर मात्रा में होता है, जो ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल रखने में मदद करता है।

एक्सपर्ट्स के मुताबिक, शुगर से पीड़ित लोग रेडी-टू-ईट फूड्स पर ज्यादा पसंद कर रहे हैं, लेकिन इनमें फैट और चीनी की मात्रा ज्यादा होती है, जो शुगर के स्तर को नुकसान पहुंचा सकती है। इसलिए जरूरी है कि ऐसे स्वस्थ नाश्ते का चुनाव किया जाए जिन्हें कम समय में घर पर ही तैयार किया जा सके।

इसके अलावा हड्डियों की मजबूती के लिए खीरे के बीज का सेवन भी किया जा सकता है। खीरे के बीज ऑस्टियोपोरोसिस और ऑस्टियोआर्थराइटिस जैसी हड्डियों की बीमारियों को रोकने के लिए बहुत ही फायदेमंद होते हैं।





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *