Budaun News: संदिग्ध हालात में गोली लगने से किसान की मौत, ट्यूबवेल पर पड़ा मिला खून से लथपथ शव
होम

Budaun News: संदिग्ध हालात में गोली लगने से किसान की मौत, ट्यूबवेल पर पड़ा मिला खून से लथपथ शव

Spread the love


बदायूं के बिसौली थाना क्षेत्र में मंगलवार की रात एक किसान की संदिग्ध परिस्थिति में गोली लगने से मौत हो गई। क्षेत्र के गांव भरतपुर निवासी 50 वर्षीय रामसिंह पुत्र बाबूराम खेतीबाड़ी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। रामसिंह के तीन बेटे और चार बेटियां हैं, जिनमें से एक बेटे और दो बेटियों की शादी हो चुकी है। 

loader

Trending Videos

उनके बड़े पुत्र संजीव ने बताया कि रोजाना की तरह मंगलवार शाम पिता रामसिंह ट्यूबवेल पर फसल की रखवाली करने गए थे। उन्होंने घर पर बताया था कि थोड़ी देर में लौट आऊंगा, लेकिन वापस नहीं आए। बाद में चाचा हीरालाल से खाना मंगवाकर ट्यूबवेल पर ही खा लिया और चाचा को घर भेज दिया।

यह भी पढ़ें- Bareilly News: हाईवे के किनारे मिला संविदा बिजली कर्मचारी का शव, नाक-मुंह से निकल रहा था खून, हत्या की आशंका

रात करीब 10 बजे संजीव ने फोन किया तो कॉल रिसीव न होने पर परिजन ट्यूबवेल पर पहुंचे, जहां रामसिंह खून से लथपथ मृत अवस्था में पड़े मिले। उनके हाथ में तमंचा था। कनपटी में गोली लगी थी। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस जांच कर रही है। 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *