cbse result 2025 10th and 12th class result likely announced the date know full details
ब्रेकिंग न्यूज़

cbse result 2025 10th and 12th class result likely announced the date know full details

Spread the love


CBSE Result 2025 class 10th and 12th: सीबीएसई बोर्ड एग्जाम 4 अप्रैल को समाप्त हो रहे हैं। 10वीं की परीक्षा खत्म हो गई हैं जबकि 12वीं की परीक्षा 4 अप्रैल को समाप्त होंगी। परीक्षा समाप्त होने के साथ ही रिजल्ट का इंतजार शुरू हो जाएगा। बता दें कि 10वीं की परीक्षा 15 फरवरी से लेकर 18 मार्च तक चली थी जबकि 12वीं की परीक्षा शुरू तो 15 फरवरी से ही हुई थी, लेकिन यह 4 अप्रैल को समाप्त होंगी। इस साल बोर्ड परीक्षा में बैठने वाले छात्र अब बेसब्री से रिजल्ट का इंतजार करेंगे।

42 लाख स्टूडेंट्स ने दी परीक्षा

बता दें कि इस साल सीबीएसई बोर्ड एग्जाम में करीब 42 लाख छात्र उपस्थित हुए हैं। इसमें 10वीं की परीक्षा के लिए 24.12 लाख और 12वीं की परीक्षा के लिए 17.88 लाख छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। रिजल्ट को लेकर अभी तक बोर्ड की ओर से कोई जानकारी साझा नहीं की गई है, लेकिन पिछले कुछ साल के ट्रेंड को देखते हुए 10वीं और 12वीं के परिणाम मई में जारी किए जा सकते हैं। पिछले 2 साल का ट्रेंड देखें तो 10वीं और 12वीं का रिजल्ट मई के दूसरे हफ्ते में जारी किया जाता है।

आर्ट्स स्ट्रीम से 12वीं पास करने के बाद देश की इन टॉप 5 यूनिवर्सिटी में दाखिला ले सकते हैं स्टूडेंट्स

क्या जारी रहेगी परंपरा?

बता दें कि पिछले पांच साल से सीबीएसई बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट एकसाथ ही जारी कर रहा है। ऐसे में ये सवाल उठता है कि क्या इस बार भी ऐसा होगा? 2024 में 10वीं और 12वीं का रिजल्ट 13 मई को जारी हुआ था। उससे पहले 2023 में 12 मई को दोनों कक्षाओं का रिजल्ट एकसाथ आया था। 2022 में 22 जुलाई को 10वीं-12वीं का रिजल्ट आया था। उससे पहले 2021 में 3 अगस्त और 2020 में 15 जुलाई को 10वीं 12वीं का रिजल्ट जारी हुआ था।

रिजल्ट जारी होने के बाद कहां-कहां करें चेक?

सीबीएसई बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी होने के बाद सबसे पहला प्लेटफॉर्म आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in होगी। इस वेबसाइट पर जाकर स्टूडेंट्स को अपने क्रेडेंशियल का इस्तेमाल करना होगा। वेबसाइट के अलावा स्टूडेंट्स डिजीलॉकर और उमंग ऐप पर भी रिजल्ट चेक कर सकते हैं। साथ ही रिजल्ट प्राप्त करने का एक ऑफलाइन तरीका भी होगा जिसके जरिए आप अपना स्कोरकार्ड भी हासिल कर सकते हैं। रिजल्ट देखने का ऑफलाइन तरीका SMS के जरिए होगा।





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *