celery fennel tea Recipe | Jansatta
ब्रेकिंग न्यूज़

celery fennel tea Recipe | Jansatta

Spread the love


भागदौड़ भरी जिंदगी में चैन की नींद कम ही लोग ले पाते हैं। रात में लोग समय से बिस्तर पर चले तो जाते हैं, लेकिन पूरी रात सिर्फ करवटें ही बदलते रहते हैं। ऐसे में लोग पूरी रात नहीं सो पाते हैं।

रात के समय अगर अच्छी नींद नहीं आए तो पूरा दिन आलस में गुजरता है और इससे ऑफिस के काम से लेकर पर्सनल लाइफ भी इफेक्ट होती है। ऐसे में बेहतर नींद के लिए रात में सोने से पहले अजवाइन और सौंफ की चाय जरूर पिएं। इससे आपको गहरी और सुकून की नींद आएगी।

अजवाइन और सौंफ की चाय पीने के फायदे

नींद होती है बेहतर

सोने से पहले अजवाइन और सौंफ की चाय पीने के कई फायदे हैं। दरअसल, सौंफ में कई तरह के तत्व पाए जाते हैं, जो दिमाग को शांत करते हैं। इस चाय को पीने से थकान भी कम होती है, जिससे नींद बेहतर आती है। वहीं, अजवाइन शरीर को रिलैक्स करता है।

वेट लॉस के लिए है मददगार

अजवाइन और सौंफ की चाय वेट लॉस के लिए भी काफी बेहतर है। इसे पीने से मेटाबॉलिज्म बेहतर होता है, जिससे फैट तेजी से बर्न होता है।

अजवाइन और सौंफ की चाय बनाने की सामग्री

आधा चम्मच अजवाइन
आधा चम्मच सौंफ
आधा कप पानी
स्वाद के लिए नींबू और शहद

कैसे बनाएं अजवाइन और सौंफ की चाय?

अजवाइन और सौंफ की चाय बनाने के लिए एक पैन में पानी को गर्म करें। जब पानी उबलने लगे तो आप इसमें अजवाइन व सौंफ को डाल दें। अब आप इसको 5-7 मिनट तक धीमी आंच पर उबालें। जब हल्का ठंडा हो जाए तो इसको पी लें। आप इसमें नींबू और शहद भी डाल सकते हैं। आगे पढ़िएः लौंग की खुशबू से महकेगा आपका पूरा घर, यहां जानें गमले में आसानी से उगाने के उपाय 





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *