Chitrakoot: चलती ट्रेन से मोबाइल छीनने के बाद कूदा बदमाश, छात्रा भी कूदी, घायल
होम

Chitrakoot: चलती ट्रेन से मोबाइल छीनने के बाद कूदा बदमाश, छात्रा भी कूदी, घायल

Spread the love


चंबल एक्सप्रेस में मंगलवार को एक छात्रा का मोबाइल छीनकर बदमाश चलती ट्रेन से कूद गया। उसे पकड़ने के प्रयास में छात्रा भी कूद गई, जिससे वह घायल हो गई। छात्रा को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह घटना बदौसा रेलवे स्टेशन के पास हुई। बिहार के मुंगेर जिले के जमालपुर निवासी श्रेया सागर ने बताया कि उसकी बहन सृष्टि सागर (19) झांसी में रहकर पढ़ाई करती है। वे दोनों मंगलवार को चंबल एक्सप्रेस से अपने गांव जा रही थीं। बदौसा के पास पहुंचते ही एक युवक ने सृष्टि का मोबाइल छीन लिया और ट्रेन धीमी होते ही नीचे कूद गया। सृष्टि भी उसे पकड़ने के लिए कूद गई।

Trending Videos



उसके सिर, हाथ और पैरों में चोटें आई हैं। यात्रियों ने चेन पुलिंग कर ट्रेन रोकी। सूचना मिलने पर रेलवे सुरक्षा बल के जवान मौके पर पहुंचे। आरपीएफ थाना प्रभारी राजेंद्र कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही टीम बदौसा थाना पुलिस के साथ आरोपी की तलाश में जुट गई है। सर्विलांस की मदद से आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *