CineGram Sholay Shooting Story Once Dharmendra walked 28 Miles Hema Malini Amitabh bachchan
शिक्षा

CineGram Sholay Shooting Story Once Dharmendra walked 28 Miles Hema Malini Amitabh bachchan

Spread the love


रमेश सिप्पी की बहुचर्चित फिल्म ‘शोले’ को भला कौन भुला सकता है। इसमें अमिताभ बच्चन, धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की तिकड़ी को काफी पसंद किया गया था। इनकी तिकड़ी ने पर्दे पर कमाल ही कर दिया था। उनकी एक्टिंग ने सभी का दिल जीत लिया था। फिल्म की रिलीज को 49 साल से ज्यादा का वक्त हो चुका है लेकिन, आज भी इसका एक-एक दृश्य सभी को याद है। ऐसे में आपको इस मूवी से जुड़ा एक किस्सा बता रहे हैं, जब धर्मेंद्र इसके सेट से घर ही नहीं जाया करते थे। वो शूटिंग लोकेशन के पास की कुटिया में ही रात गुजार लेते थे। इसके बारे में उन्होंने और अमिताभ बच्चन ने खुद बताया था।

दरअसल, एक बार अमिताभ बच्चन के शो ‘केबीसी’ के सेट पर हेमा मालिनी और ‘शोले’ के डायरेक्टर रमेश सिप्पी पहुंचे थे। इस दौरान दोनों ने फिल्म को लेकर बिग बी से मजेदार बातें की थी और इसी बीच वीडियो कॉल पर धर्मेंद्र को भी ले लिया गया था। फिल्म की शूटिंग से जुड़े किस्से को याद करते हुए रमेश सिप्पी ने बताया था कि फिल्म की शूटिंग 2 अक्टूबर को शुरू होनी थी लेकिन ऐसा ना हो सका था। उस दिन गांधी जयंती थी तो कैसे गोली, बारूद का इस्तेमाल किया जा सकता था। उस दिन इतनी बारिश हुई कि शूटिंग कैंसिल हो गई थी। फिर अगले दिन भी बरसात हुई थी तो इस बीच केवल बिग बी और जया बच्चन का चाभी देने वाला सीन ही शूट किया जा सका था। इस पर अमिताभ बताते हैं कि जया फिल्म की शूटिंग के दौरान प्रेग्नेंट थीं। इस वजह से वो कई बार श्वेता बच्चन को कहते हैं कि उन्होंने भी इस फिल्म में काम किया हैं।

बिग बी ने शेयर किया धर्मेंद्र से जुड़ा किस्सा

इसके बाद अमिताभ बच्चन ने धर्मेंद्र से जुड़ा किस्सा शेयर किया। उन्होंने बताया कि जब कभी भी उन्हें शूटिंग में लेट हो जाता था तो वो घर ही नहीं जाते थे। वो कहते थे कि ‘यहीं सो जाता हूं।’ बिग बी बताते हैं कि इसके बाद धर्मेंद्र कुछ नहीं करते थे बल्कि वो पास की कुटिया में जाते थे और वहीं सो जाते थे। फिर कहते भी थे कि बाहर बड़ा अच्छा है खुला आसमान है। वो वहीं पड़े रहते थे। अमिताभ बताते हैं कि फिल्म की स्टारकास्ट और टीम के बीच भाईचारा था। वो मिलजुलकर रहते थे। धर्मेंद्र और बिग बी साथ में ही एक गाड़ी से जाते थे।

जब 28 मील पैदल चले गए थे धर्मेंद्र

इस दौरान धर्मेंद्र को भी वीडियो कॉल पर जोड़ा गया था। उन्होंने किस्सा सुनाया था कि वो एक बार 28 मील पैदल ही चले गए थे। उन्हें घूमने का शौक था तो वो कई बार निकल जाया करते थे। ऐसे में 28 मील चले गए। यहां सभी सेट पर खोजने लगे थे। फोन ना होने की वजह से कोई कॉनटेक्ट नहीं हो पाया था तो सभी परेशान हो गए थे। फिर कुछ देर बाद धर्मेंद्र सेट के पास ही सोए मिले थे। इस किस्से को यादकर सभी हंसने लगते हैं।

जब ऑटो पकड़कर भागना पड़ा

इसके साथ ही अमिताभ बच्चन ने ये भी बताया कि एक बार तो धर्मेंद्र और उन्हें ऑटो पकड़कर भागे थे। इस किस्से को लेकर बिग बी बताते हैं कि एक बार वो और धर्मेंद्र एक ही कार से बैंगलुरु घूमने के लिए जा रहे थे। उस समय शहर में जैसे ही वो पहुंचे तो उनकी गाड़ी खराब हो गई। इसके बाद धर्मेंद्र की पॉपुलैरिटी इतनी थी कि उन्हें देखने के लिए लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। जैसे-तैसे धर्मेंद्र वहां से अमिताभ बच्चन को लेकर ऑटो से भागे और ऑटो से ही रामगढ़ गए थे।





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *