{“_id”:”67eb8fa2cc1c4d3b03055082″,”slug”:”cm-yogi-launched-the-school-chalo-abhiyan-in-bareilly-2025-04-01″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”CM Yogi in Bareilly: सीएम योगी ने स्कूल चलो अभियान का किया शुभारंभ, बरेली में बच्चों को बांटी किताबें और किट”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
CM Yogi in Bareilly: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बरेली दौरे पर आए हैं। उन्होंने यहां से प्रदेशभर में स्कूल चलो अभियान का शुभारंभ किया। साथ ही बरेली जिले को 932 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात दी।
सीएम योगी ने बच्चों का बांटी किताबें और किट – फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को बरेली में स्कूल चलो अभियान का शुभारंभ किया। बरेली कॉलेज के मैदान में आयोजित कार्यक्रम के मंच पर उन्होंने स्कूली बच्चों को किताबें और किट बांटी। इसके बाद मुख्यमंत्री ने बटन दबाकर जिले की 932 करोड़ रुपये की 132 योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के तहत लाभार्थियों को चेक दिए। दरोगा, सिपाहियों को स्मार्ट पुलिसिंग के लिए टैबलेट बांटे। बेहतर कार्य करने वाले उप निरीक्षक बदायूं को सम्मानित किया। इसके अलावा अत्याधुनिक जीवन रक्षक सुविधाओं से लैस 2,554 नई एम्बुलेंस के फ्लैग ऑफ कर रवाना भी किया गया।
Trending Videos
मुख्यमंत्री योगी मंगलवार को सुबह करीब साढ़े 11 बजे बरेली कॉलेज मैदान में पहुंचे। पशुधन विकास मंत्री धर्मपाल सिंह और वन मंत्री डॉ. अरुण कुमार ने उनका स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने हाथ जोड़कर जनता का अभिवादन स्वीकार किया। मंच पर वनमंत्री अरुण सक्सेना ने नारा लगाया कि योगी जी आप सब पर भारी, अयोध्या, वाराणसी के बाद मथुरा की बारी। वनमंत्री ने सरकार के कार्यों को गिनाते हुए युवाओं से कहा कि नौकरी देने वाला बनो।
Spread the love {“_id”:”68559c44c40a1732820111e9″,”slug”:”meerut-coach-brutalized-a-10-year-old-judo-player-she-regained-consciousness-after-eight-days-2025-06-20″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Meerut: 10 साल की जूडो खिलाड़ी से कोच ने की दरिंदगी, आठ दिन बाद आया था होश, कोर्ट ने दी ये सजा”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}} सांकेतिक तस्वीर। विस्तार न्यायालय अपर जिला जज पॉक्सो अधिनियम-2 संगीता ने 10 साल की जूडो खिलाड़ी से स्कूल में दुष्कर्म करने के दोषी कोच मनीष उर्फ […]
Spread the love यूपी के फतेहपुर जिले में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने शुक्रवार की सुबह रायबरेली के ऊंचाहार में मॉब लिंचिंग का शिकार हुए हरिओम वाल्मीकि के परिवार से काफी देर तक मुलाकात की। इस दौरान हरिओम के परिजन राहुल से मिलकर भावुक हो गए। बेटे हरिओम को खोने के […]
Spread the love सरकारी स्कूल से पढ़ी और लगभग छह साल 2004 से 2010 तक दिल्ली के सरकारी स्कूल में शिक्षिका रहीं, 2011 बैच की आईएएस मोनिका रानी ने शुक्रवार को महानिदेशक स्कूल शिक्षा की कमान संभाली। उन्होंने कहा कि चूंकि वह विभाग से करीब से जुड़ी रही हैं, ऐसे में उनके लिए विभाग में […]