CUET UG के रजिस्‍ट्रेशन शुरू:  23 मार्च तक करें अप्‍लाई, एग्‍जाम 8 मई से 1 जून तक; देखें पूरा शेड्यूल
शिक्षा

CUET UG के रजिस्‍ट्रेशन शुरू: 23 मार्च तक करें अप्‍लाई, एग्‍जाम 8 मई से 1 जून तक; देखें पूरा शेड्यूल

Spread the love


  • Hindi News
  • Career
  • CUET UG Registration Starts Check Exam Date Fees And Details Here

32 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी NTA ने CUET UG के लिए रजिस्‍ट्रेशन विंडो ओपन कर दी है। जो कैंडिडेट्स अंडरग्रेजुएट कोर्सेज में एडमिशन के लिए परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं, वे ऑफिशियल वेबसाइट cut.nta.nic.in पर विजिट कर अपना आवेदन दर्ज कर सकते हैं।

इस साल CUET UG परीक्षा 13 भाषाओं में होगी। इसमें अंग्रेजी, हिंदी, असमिया, बंगाली, गुजराती, कन्‍नड़, मलयालम, मराठी, उड़‍िया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु और उर्दू शामिल हैं।

CUET UG 2025 अप्‍लाई करने का तरीका

  1. ऑफिशियल वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर विजिट करें।
  2. होमपेज पर ‘रजिस्‍ट्रेशन’ टैब पर क्लिक करें।
  3. रजिस्‍ट्रेशन पूरा कर लॉगिन करें।
  4. एप्लिकेशन फॉर्म भरें और पेमेंट जमा कर सब्मिट कर दें।
  5. फॉर्म का एक प्रिंट आउट लेकर अपने पास रख लें।

आवेदन के लिए 7 डॉक्‍यूमेंट्स जरूरी

  1. वैलिड ई-मेल आईडी और फोन नंबर
  2. क्‍लास 10वीं और 12वीं की मार्कशीट और सर्टिफिकेट
  3. स्‍कैन की हुई फोटोग्राफ
  4. सिग्‍नेचर की स्‍कैन्‍ड फोटोकॉपी
  5. डेट ऑफ बर्थ का सर्टिफिकेट
  6. कैटेगरी सर्टिफिकेट (अगर लागू हो)
  7. फीस पेमेंट के लिए बैंक अकाउंट डिटेल्‍ड

कैटेगरी वाइस एप्लिकेशन फीस

  • जनरल कैटेगरी – 3 सब्‍जेक्‍ट्स तक 1000 रुपए, एडिशनल सब्‍जेक्‍ट के 400 रुपए
  • OBC-NCL, EWS – 3 सब्‍जेक्‍ट्स तक 900 रुपए, एडिशनल सब्‍जेक्‍ट के 375 रुपए
  • SC/ST/PwD/PwBD/थर्ड जेंडर – 3 सब्‍जेक्‍ट्स तक 800 रुपए, एडिशनल सब्‍जेक्‍ट के 350 रुपए

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *