Delhi CM Rekha Gupta Mayamahal Controversy | CM रेखा गुप्ता के बंगले को AAP ने बताया ‘मायामहल’, आखिर क्यों छिड़ा विवाद?
मनोरंजन

Delhi CM Rekha Gupta Mayamahal Controversy | CM रेखा गुप्ता के बंगले को AAP ने बताया ‘मायामहल’, आखिर क्यों छिड़ा विवाद?

Spread the love


CM Rekha Gupta Bungalow: दिल्ली में एक बार फिर सीएम बंगले को लेकर विवाद छिड़ चुका है। आम आदमी पार्टी के कार्यकाल में शीशमहल को लेकर विवाद हुआ था, अब बीजेपी के टाइम में सीएम रेखा गुप्ता ने नए आवास को लेकर अलग-अलग दावे होने शुरू हो चुके हैं। आम आदमी पार्टी ने अपनी सोशल मीडिया पोस्ट में रेखा गुप्ता के नए आवास को मायामहल का नाम दिया है।

जानकारी के लिए बता दें कि सीएम रेखा गुप्ता के नए आवास पर 60 करोड़ रुपये खर्च होंगे। बंगला नंबर एक मुख्यमंत्री निवास स्थान के रूप में तैयार किया जा रहा है। इसके साथ ही दूसरा बंगला कैंप ऑफिस के रूप में उपयोग किया जाएगा। बंगले को लेकर कहा गया है कि इसमें दो टन क्षमता वाले 24 एसी लगाए जाएंगे, जिनमें से 14 की कीमत लगभग 7.7 लाख और बाकी की लागत मिलाकर कुल एसी कीमत 11.11 लाख तक पहुंचेगी। 5 स्मार्ट 4K LED टीवी लगाए जाएंगे, 4 टीवी 55 इंच के होंगे जबकि 1 टीवी 65 इंच का, जिस पर 9.3 लाख खर्च होगा। सुरक्षा के लिए 14 नए सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे, जिनकी कीमत 5.74 लाख होगी। इसके साथ ही 23 रिमोट-कंट्रोल सीलिंग फैन 1.8 लाख की लागत के लगाए जाएंगे।

बिरला के साथ डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट के बर्ताव पर विवाद

अब जब से ये सारी जानकारी सामने आई है, दोनों आम आदमी पार्टी और कांग्रेस बीजेपी पर हमलावर है। आम आदमी पार्टी ने तो सोशल मीडिया पर लिखा है कि एक तरफ़ दिल्लीवाले तमाम मुसीबतों का सामना कर रहे हैं। सरकार की बिना सिर पैर वाली नीतियों से परेशान हैं। जनता अपने घर रोजगार को बचाने के लिए परेशान है। दिल्ली के निजी स्कूलों की बढ़ती फीस, बिजली कटौती, पानी की किल्लत, राजधानी में बढ़ते अपराध, महंगाई और बेरोजगारी से एक-एक दिल्लीवाला परेशान है। ऐसे में CM रेखा गुप्ता अपने ‘मायामहल’ में करोड़ों रुपए लगवाकर Renovation करवा रही हैं। इस Renovation में उनके ‘मायामहल’ में लाखों के AC, झूमर, TV और लाइट लगाई जायेंगी। इसमें करोड़ों रुपए का खर्च होगा।

कांग्रेस ने भी इस मुद्दे को भुनाने की कोशिश की है। सुप्रिया श्रीनेत ने भी बंगले को लेकर बड़े दावे कर दिए हैं, उन्होंने भी सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए बताया है कि जनता के पैसे को किस तरीके से इस्तेमाल किया जा रहा है। वे लिखती हैं कि शीश महल करते करते अपने लिए रंग महल बनवाया जा रहा है! जिस दिल्ली के लोग अपना घर ढहाये जाने पर बुलडोज़र के सामने लेटने को मजबूर हैं, वहाँ की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता जी एक नहीं दो बंगलों को साथ मिलाकर रहेंगी और रेनोवेशन सुनकर आपके होश उड़ जायेंगे! • बढ़िया वाले 24 AC • महंगे झूमर • बड़े से 5 TV • गीजर, फ्रिज, वॉशिंग मशीन, डिशवॉशर • महंगा वाला माइक्रोवेव • 115 लैंप • जगमग झिलमिल वाल और हैंगिंग लाइटें • रिमोट कंट्रोल वाले 23 पंखे मज़े ही मज़े!

ये भी पढ़ें- रेखा गुप्ता के नए सरकारी आवास पर खर्च होंगे इतने पैसे





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *