Diwali 2025: गणेश-लक्ष्मी जी की पूजा का शाम 5:36 बजे से रात 8:56 बजे तक शुभ मुहूर्त, राशि के अनुसार जलाएं दीपक
होम

Diwali 2025: गणेश-लक्ष्मी जी की पूजा का शाम 5:36 बजे से रात 8:56 बजे तक शुभ मुहूर्त, राशि के अनुसार जलाएं दीपक

Spread the love


दीपावली पर गणेश-लक्ष्मी और कुबेर जी के पूजन का सर्वश्रेष्ठ समय शाम 5:36 बजे से रात 8:56 बजे तक रहेगा। पहला शुभ मुहूर्त (प्रदोष काल) शाम 5:36 बजे से 8:07 बजे तक और दूसरा शुभ मुहूर्त (वृषभ काल) शाम 6:59 बजे से रात 8:56 बजे तक रहेगा। चौघड़िया शाम 5:36 से 7:10 बजे तक रहेगी।

ज्योतिषाचार्य पं. मनोज कुमार द्विवेदी के अनुसार यह समय गृहस्थों, व्यापारियों और धनलाभ की कामना करने वालों के लिए अत्यंत अनुकूल रहेगा। इस समय देवी लक्ष्मी और गणेश जी का पूजन जीवन में स्थिरता, धन और सुख प्रदान करने वाला माना जाता है।

पं. पवन तिवारी के अनुसार दीपावली के महानिशीथ काल का संयोग रात्रि 11:45 बजे से 12:39 बजे तक रहेगा। इस समय लाभ चौघड़िया की बेला में पूजन करना विशेष लाभकारी माना गया है। रात्रि 1:18 बजे से 3:32 बजे तक स्थिर लग्न सिंह रहेगा। इस समय मां काली के तांत्रिक स्वरूप की उपासना सिद्धिप्रद और साधना अनुरूप मानी जाती है।

राशि अनुसार जलाएं दीपक : पं. दीपक पांडे के अनुसार मेष, सिंह और धनु राशि वाले सोने का या पीले रंग का दीपक जलाएं। वृष, कन्या, मकर राशि वाले चांदी या सफेद रंग का दीपक जलाएं। मिथुन, तुला, कुंभ राशि वाले लाल या नारंगी रंग और कर्क, वृश्चिक, मीन राशि वाले नीला या हरे रंग का दीपक जलाएं।

ज्योतिषाचार्य स्वाती सक्सेना के अनुसार अमावस्या रात्रि में प्रदोष काल में लक्ष्मी-गणेश की पूजा करें। दीपक, मोमबत्तियां, फूल, धूप और सिक्के पूजा स्थल में रखें। महानिशिथ काल में मंत्र जाप और लक्ष्मी जी की स्तुति करें।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *