Elvish Yadav Returns to Gurugram Home After Shooting Incident, Celebrates Birthday | गुरुग्राम में फायरिंग के बाद बर्थडे पर घर पहुंचे एल्विश: पेरेंट्स और दोस्तों के साथ काटा केक, मां के बर्थडे पर नहीं आए थे – gurugram News
मनोरंजन

Elvish Yadav Returns to Gurugram Home After Shooting Incident, Celebrates Birthday | गुरुग्राम में फायरिंग के बाद बर्थडे पर घर पहुंचे एल्विश: पेरेंट्स और दोस्तों के साथ काटा केक, मां के बर्थडे पर नहीं आए थे – gurugram News

Spread the love


गुरुग्राम में अपना जन्मदिन मनाते हुए एल्विश यादव।

गुरुग्राम में मशहूर यूट्यूबर और बिग बॉस ओटीटी 2 के विजेता एल्विश यादव अपने जन्मदिन पर घर पहुंचे हैं। घर पर फायरिंग के बाद वे पहली बार गुरुग्राम पहुंचे हैं। आधी रात को एल्विश ने पेरेंट्स और फ्रेंड्स के साथ केक काटा। इस दौरान उन्होंने वीडियो बनाकर इंस्

.

रविवार को वे घर से अपनी नीले रंग की मर्सिडीज एसयूवी कार को बाहर निकालते हुए भी देखें गए, हालांकि उनके पिता रामअवतार यादव ने सुरक्षा कारणों से अभी उनके बारे में ज्यादा जानकारी शेयर करने से मना किया है।

गुरुग्राम में अपना जन्मदिन मनाते हुए एल्विश यादव।

गुरुग्राम में अपना जन्मदिन मनाते हुए एल्विश यादव।

17 अगस्त को हुई थी फायरिंग

बता दें कि, 17 अगस्त को सेक्टर 57 स्थित एल्विश यादव के घर पर तीन युवकों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी थी। जिसका एक वीडियो भी सामने आया था। इस वीडियो में दो बदमाश फायरिंग करते नजर आ रहे थे। हालांकि इस मामले में पुलिस पांच बदमाशों को गिरफ्तार कर चुकी है, लेकिन मुख्य आरोपी अभी भी पुलिस पकड़ से बाहर हैं।

धूमधाम से अपनों के बीच मनाया जन्मदिन

फायरिंग के बाद से ही एल्विश की फैमिली को पुलिस सुरक्षा मिली हुई है। इस घटना के बाद एल्विश ने कुछ समय के लिए अपने घर से दूरी बनाए रखी थी, लेकिन अपने जन्मदिन के मौके पर उन्होंने न केवल वापसी की, बल्कि अपने परिवार और दोस्तों के साथ इस खास दिन को धूमधाम से मनाया।

रात 12 बजे काटा केक

एल्विश यादव, जो अपने मजेदार वीडियोज और बेबाक अंदाज के लिए जाने जाते हैं, ने अपने 28वें जन्मदिन को बेहद खास अंदाज में मनाया। रात 12 बजे उनके माता-पिता और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में उन्होंने केक काटा। इस दौरान उनके घर का माहौल खुशी और उत्साह से भरा हुआ था।

गुरुग्राम में अपना जन्मदिन मनाते हुए एल्विश यादव।

गुरुग्राम में अपना जन्मदिन मनाते हुए एल्विश यादव।

वीडियो बना कर आभार जताया

एल्विश ने अपने प्रशंसकों के लिए सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी साझा किया, जिसमें उन्होंने अपने जन्मदिन की खुशी को फैंस के साथ बांटा और उन्हें शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद दिया। उनके इस संदेश ने उनके लाखों प्रशंसकों के बीच एक बार फिर उत्साह पैदा कर दिया।

इस जन्मदिन को बताया खास

एल्विश ने अपने जन्मदिन के मौके पर अपने माता-पिता के साथ बिताए पलों को खास बताया। उन्होंने कहा कि मेरे लिए सबसे बड़ी खुशी यही है कि मैं अपने परिवार और दोस्तों के साथ यह जन्मदिन मना रहा हूं। मेरे फैंस का प्यार और उनकी शुभकामनाएं मेरे लिए अनमोल हैं। इस बार का जन्मदिन काफी खास बताया है। इस मौके पर एल्विश के घर पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे, ताकि कोई अप्रिय घटना न हो। स्थानीय पुलिस ने भी इस बात की पुष्टि की कि स्थिति सामान्य है और वे किसी भी तरह की परेशानी को रोकने के लिए सतर्क हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *