entertainment news live ekta kapoor panchayat season 4 housefull 5 akshay kumar know all bollywood and tv news updates
ब्रेकिंग न्यूज़

entertainment news live ekta kapoor panchayat season 4 housefull 5 akshay kumar know all bollywood and tv news updates

Spread the love


फेमस वेब सीरीज ‘पंचायत 4’ जल्द रिलीज होने के लिए तैयार है और फैंस भी इसका काफी बेसब्री के साथ इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में अब मेकर्स एक नया ट्विस्ट लेकर आए हैं, अगर आप इस सीरीज को रिलीज डेट से पहले देखना चाहते है, तो चलिए जानते हैं इसके लिए आपको क्या करना होगा। इसके अलावा कमल हासन स्टारर ‘ठग लाइफ’ सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। अब जानते हैं कि उनकी इस मूवी ने इतने विवाद के बीच बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन कितना बिजनेस किया है।

इसके अलावा ऐसा बताया जा रहा है कि जितेंद्र कपूर और उनके परिवार के स्वामित्व वाली कंपनियों पैंथियन बिल्डकॉन प्राइवेट लिमिटेड और तुषार इंफ्रा डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड ने मुंबई में 855 करोड़ रुपये की जमीन बेची हैं। मनोरंजन जगत से जुड़ी हर छोटी बड़ी खबर पढ़ें यहां।

Live Updates

LIVE: दिग्गज अभिनेता जितेंद्र ने बेची जमीन

दिग्गज बॉलीवुड अभिनेता जितेंद्र और उनके परिवार ने मुंबई के अंधेरी में एनटीटी ग्लोबल डेटा सेंटर्स एंड क्लाउड इंफ्रास्ट्रक्चर इंडिया को 855 करोड़ रुपये में जमीन और इमारतें बेची हैं। मई 2025 में तय हुए इस सौदे में 9,664.68 वर्ग मीटर के कुल क्षेत्रफल वाले दो समीपवर्ती भूखंड शामिल थे और इसमें बालाजी आईटी पार्क भी शामिल था, जिसमें तीन निर्मित इमारतें थीं, जिनका निर्मित क्षेत्रफल लगभग 4.9 लाख वर्ग फीट था।

LIVE: ‘पंचायत 4’ रिलीज से पहले ही मेकर्स लाए ट्विस्ट

फुलेरा में चुनाव का माहौल जोरों पर है। ‘पंचायत 4’ में इस बार टीम मंजू देवी और टीम क्रांति देवी के बीच जबरदस्त मुकाबला देखने को मिलेगा। शो का नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें देखने को मिला कि दोनों की टीमें जबरदस्त प्रचार कर रही हैं। ऐसे में अब मेकर्स भी एक ट्विस्ट लेकर आए हैं। अगर आप ये सीजन 2 जुलाई से पहले देखना चाहते हैं, तो आपको इनकी दी गई साइट पर जाकर वोटिंग करनी होगी।





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *