entertainment news live karisma kapoor ex husband sunjay kapur prayer meet housefull 5 sitaare zameen par bollywood tv updates
स्वास्थ्य

entertainment news live karisma kapoor ex husband sunjay kapur prayer meet housefull 5 sitaare zameen par bollywood tv updates

Spread the love


Entertainment News Live Updates: मराठी अभिनेता तुषार घाडीगांवकर ने काम नहीं मिलने से परेशान होकर मुंबई के गोरेगांव पश्चिम इलाके में स्थित अपने घर में कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड संजय कपूर की प्रार्थना सभा आज 22 जून को दिल्ली के ताज पैलेस में होनी है। ऐसे में एक्ट्रेस एक बार फिर अपने बच्चों के साथ वहां पहुंच सकती हैं। बता दें कि इससे पहले करिश्मा बिजनेसमैन संजय कपूर के अंतिम संस्कार में अपनी बेटी और बेटे के साथ दिल्ली आई थीं। वहीं, उनके साथ करीना कपूर और सैफ अली खान भी नजर आए।

इसके अलावा अक्षय कुमार स्टारर फिल्म ‘हाउसफुल 5’ ने 16वें दिन कितना कलेक्शन किया, चलिए जानते हैं। वहीं, आमिर खान स्टारर फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ को भी सिनेमाघरों में रिलीज हुए दो दिन हो गए हैं। ऐसे में फिल्म ने ठीक-ठाक कमाई कर ली है। मनोरंजन जगत से जुड़ी हर छोटी बड़ी खबर पढ़ें यहां।

Live Updates

रणदीप हुड्डा को शादी के मंडप में टॉयलेट करने के लिए छाते के साथ दिया गया कटोरा, एक्टर बोले- हंसने को मना किया…

रणदीप हुड्डा ने हाल ही में एक इंटरव्यू में अपनी मणिपुर वेडिंग को लेकर बात की और कई दिलचस्प बातें बताई। …यहां पढ़ें

LIVE: तुषार घाडीगांवकर ने किया सुसाइड

एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश के साथ टीवी धारावाहिक ‘मन कस्तूर रे’ में नजर आए मराठी एक्टर तुषार घाडीगांवकर ने 20 जून को कथित तौर पर काम ना मिलने से परेशान होकर सुसाइड कर लिया। एक अधिकारी ने बताया कि धारावाहिकों, नाटकों और फिल्मों में अभिनय करने वाले 34 वर्षीय अभिनेता ने शुक्रवार रात राम मंदिर इलाके में अपने किराए के फ्लैट में छत के पंखे से फांसी लगा ली। वहीं, गोरेगांव पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि फिल्म उद्योग में काम नहीं मिलने के कारण वह अवसाद में था और शराब पीने लगा था।

Sitaare Zameen Par BO Collection Day 2: शनिवार को आमिर खान की फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ ने पकड़ी रफ्तार, दूसरे दिन किया इतना कारोबार

आमिर खान स्टारर फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए दो दिन हो गए हैं और इस मूवी ने अभी तक कितना कलेक्शन कर लिया है चलिए जानते हैं। …और पढ़ें

LIVE: 16 दिन में ‘हाउसफुल 5’ ने कमाए इतने करोड़

अक्षय कुमार स्टारर फिल्म ‘हाउसफुल 5’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 16 दिन हो गए हैं और इन 16 दिनों में इस मूवी ने अच्छी खासी कमाई कर ली है। सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म ने शनिवार को 2.25 करोड़ का बिजनेस किया और ऐसे में अब इसका कुल कलेक्शन 172.35 करोड़ हो गए है।

LIVE: ताज पैलेस में होगी संजय कपूर की प्रार्थना सभा

बिजनेसमैन संजय कपूर का निधन 12 जून को विदेश में हुआ था। उसके बाद उनके पार्थिव शरीर को वहां से भारत लाया गया और 19 जून को दिल्ली के लोधी रोड श्मशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार हुआ। अब आज 22 जून को ताज पैलेस होटल में संजय की प्रार्थना सभा होनी है। ऐसे में करिश्मा भी फिर दिल्ली आ सकती है।





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *