Entertainment News LIVE: अमेजन प्राइम वीडियो की पॉपुलर वेब सीरीज ‘पंचायत’ का सीजन 4 काफी चर्चा में है। इस सीरीज के नए सीजन के रिलीज का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार था, जो कि बीती रात ही खत्म हो गया। 23 जून की देर रात को सीरीज का चौथा सीजन अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम किया गया। इसका हर सीजन बेहद ही खास रहा। मगर पहला सीजन तो कमाल का रहा, जिसमें किरदार परिवार वालों की तरह लगा। फुलेरा गांव की कहानी को खुद से जोड़ बैठे। प्रहलाद चा का बेटा शहीद हुआ तो आंसू हमारे भी निकले। ऐसे में अब चौथा सीजन आ गया, जिसे लेकर लोगों के रिव्यू भी सामने आने लगे हैं।
‘पंचायत 4’ में काफी कुछ बदला हुआ और ट्विस्ट देखने के लिए मिल रहा है। ‘फुलेरा’ में सरकार पलटने से जीतू भैया-रिंकी की लव स्टोरी पूरी होने तक आपको कई ट्विस्ट देखने के लिए मिलते हैं। बिनोद के साथ हम भी हंसे, बनराकस की हरकतों पर गुस्सा हमें भी आया। सचिव जी और रिंकी के रोमांस में लव स्टोरी दिलचस्प रहती है। इस सीरीज को लोगों से जैसा प्यार मिला है, वैसा प्यार मिल पाना काफी मुश्किल हो जाता है। ऐसे में चलिए बताते हैं सोशल मीडिया पर लोगों ने ‘पंचायत 4’ को लेकर कैसा रिएक्शन दिया है।
Live Updates
lLIVE: सचिव जी और रिंकी की दिखी केमिस्ट्री
‘पंचायत 4’ में सचिव जी और रिंकी की केमिस्ट्री देखकर फैंस दिल हार गए। दोनों की कमाल की केमिस्ट्री देखने के लिए मिली। जीतू भैया और रिंकी की लव स्टोरी ‘पंचायत’ के नए सीजन में पूरी होती नजर आई है, जिसकी झलक फैंस ने सोशल मीडिया पर शेयर की है।
LIVE: आधी रात को ‘पंचायत 4’ देखने में जुटे फैंस
वेब सीरीज ‘पंचायत 4’ का दर्शकों और फैंस के बीच जबरदस्त क्रेज देखने के लिए मिल रहा है। सीरीज को 23 जून को रात 12 बजे अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम किया गया और इसके रिलीज होते ही सीरीज को देखने के लिए होड़ लग गई, जिसे लेकर लोग सोशल मीडिया पर ‘देख रहा है विनोद…’ वाले डायलॉग पर मीम्स शेयर करते हुए नजर आ रहे हैं।
LIVE: ‘फुलेरा’ में सरकार पलटने से जीतू भैया-रिंकी की लव स्टोरी पूरी होने तक देखें कई ट्विस्ट
‘पंचायत 4’ में काफी कुछ बदला हुआ और ट्विस्ट देखने के लिए मिल रहा है। ‘फुलेरा’ में सरकार पलटने से जीतू भैया-रिंकी की लव स्टोरी पूरी होने तक आपको कई ट्विस्ट देखने के लिए मिलते हैं। बिनोद के साथ हम भी हंसे, बनराकस की हरकतों पर गुस्सा हमें भी आया। सचिव जी और रिंकी के रोमांस में लव स्टोरी दिलचस्प रहती है। इस सीरीज को लोगों से जैसा प्यार मिला है, वैसा प्यार मिल पाना काफी मुश्किल हो जाता है। ऐसे में चलिए बताते हैं सोशल मीडिया पर लोगों ने ‘पंचायत 4’ को लेकर कैसा रिएक्शन दिया है।
LIVE: आधी रात को ओटीटी पर रिलीज हुई ‘पंचायत 4’
अमेजन प्राइम वीडियो की पॉपुलर वेब सीरीज ‘पंचायत’ का सीजन 4 काफी चर्चा में है। इस सीरीज के नए सीजन के रिलीज का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार था, जो कि बीती रात ही खत्म हो गया। 23 जून की देर रात को सीरीज का चौथा सीजन अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम किया गया। इसका हर सीजन बेहद ही खास रहा। मगर पहला सीजन तो कमाल का रहा, जिसमें किरदार परिवार वालों की तरह लगा। फुलेरा गांव की कहानी को खुद से जोड़ बैठे। प्रहलाद चा का बेटा शहीद हुआ तो आंसू हमारे भी निकले। ऐसे में अब चौथा सीजन आ गया, जिसे लेकर लोगों के रिव्यू भी सामने आने लगे हैं।









