Entertainment News LIVE Updates: फिल्ममेकर बोनी कपूर ने भाजपा की अगुवाई वाली एनडीए सरकार के सत्ता में 11 साल पूरे होने पर पीएम मोदी को बधाई दी है। इस दौरान बोनी कपूर ने पीएम मोदी को दूरदर्शी नेता बताया। इसके अलावा अक्षय कुमार, अभिषेक बच्चन और रितेश देशमुख मल्टीस्टारर फिल्म ‘हाउसफुल 5’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए एक हफ्ता हो गया है। चलिए जानते हैं कि फिल्म ने अभी तक कुल कितना बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया है।
वहीं, दिलजीत दोसांझ हाल ही में अपनी अपकमिंग फिल्म ‘सरदार जी 3’ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। उन्होंने कुछ दिनों पहले अपनी इस मूवी की कुछ बीटीएस तस्वीरें पोस्ट की थीं, जिसकी जिसकी वजह से अब यह फिल्म विवादों में फंस गई। मनोरंजन जगत से जुड़ी हर छोटी खबरें पढ़ें यहां।
Live Updates
LIVE: ‘हाउसफुल 5’ ने किया इतना कलेक्शन
अक्षय कुमार स्टारर फिल्म ‘हाउसफुल 5’ को रिलीज हुए आज गुरुवार को 7 दिन हो गए हैं और फिल्म ने 6 दिन में यानी बुधवार तक सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, 119.75 करोड़ का बिजनेस कर लिया है।
LIVE: बोनी कपूर ने की प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ
फिल्ममेकर बोनी कपूर ने पीएम मोदी की तारीफ की है। दरअसल, नरेंद्र मोदी सरकार के 11 साल पूरे हो गए हैं। ऐसे में उन्होंने कहा, “मैं देश की तरफ से पीएम को शुभकामनाएं देता हूं, क्योंकि वो सिर्फ भारत के प्रधानमंत्री नहीं, बल्कि एक वर्ल्ड लीडर हैं। वो एक दूरदर्शी, गतिशील प्रधानमंत्री हैं। पीएम बनने के बाद से वो लगातार मजबूत होते गए। आज हम दुनिया के किसी भी शहर, किसी भी देश में बहुत गर्व के साथ चलते हैं। ये सब उनकी बदौलत है।









