Fact Check: आठ साल पुराने सऊदी अरब के वीडियो को ईरान और अमेरिका-इस्राइल युद्ध से जोड़कर किया जा रहा शेयर
ऑटो-ट्रांसपोर्ट

Fact Check: आठ साल पुराने सऊदी अरब के वीडियो को ईरान और अमेरिका-इस्राइल युद्ध से जोड़कर किया जा रहा शेयर

Spread the love


सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में कुछ लोग फुटबॉल खेलते नजर आ रहे हैं। वहीं, उनके ऊपर से मिसाइलें गुजरती नजर आ रही है। वीडियो को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो ईरान का है। इसे हलिया ईरान और अमेरिका-इस्राइल युद्ध से जोड़कर शेयर किया जा रहा है। 

अमर उजाला ने अपने पड़ताल में वायरल दावे को गलत पाया है। हमने पाया कि वायरल वीडियो सऊदी अरब का है और आठ साल पुराना है। 

क्या है दावा 

सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर दावा किया जा रहा है कि ईरान में कुछ लोग फुटबॉल खेलते नजर आ रहे हैं। वहीं, उनके ऊपर से मिसाइलें गुजरती नजर आ रही हैं। 

सोनी सिंह नाम की एक्स यूजर ने लिखा, ”जीवन अपना रास्ता खोज लेता है। मिसाइल हमलों के बीच फुटबॉल मैच जारी है, जो संघर्ष के सामने लचीलेपन का प्रतीक है। जहां दूसरे अराजकता देखते हैं, वहीं वे समाज देखते हैं।” पोस्ट का लिंक आप यहां और आर्काइव लिंक यहां देख सकते हैं।

इसके साथ ही वीडियो पर लिखा है कि ईरान में अवास्तविक दृश्य: मिसाइलें आसमान में उड़ती हुईं, स्थानीय लोग खेलते रहे फुटबॉल|

इसी तरह के अन्य दावों के लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। इनके आर्काइव लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं।

पड़ताल 

इस दावे की पड़ताल करने के लिए हमने सबसे पहले वीडियो के कीफ्रेम को गूगल रिवर्स इमेज पर सर्च किया। इस दौरान हमें एक्स हैंडल पर वायरल वीडियो देखने को मिला। यह वीडियो 2 अगस्त 2018 को साझा किया गया है। इसके साथ ही यहां लिखा है कि जाजान के समताह प्रांत में फुटबॉल लीग के खिलाड़ी रॉकेटों के बीच भी खेल रहे हैं, और उन्हें ज़रा भी डर नहीं है, और जीवन सामान्य रूप से चल रहा है।

आगे की पड़ताल के लिए हमने कीवर्ड से सर्च किया। इस दौरान हमें almowaten की रिपोर्ट मिली। यहां हमें वायरल वीडियो भी देखने को मिला। यह रिपोर्ट 2 अगस्त 2018 को प्रकाशित की गई है। इसके साथ ही इसमें बताया गया है कि आज सोशल मीडिया पर एक वीडियो प्रसारित किया गया, जिसमें सऊदी अरब के क्षेत्र से, विशेष रूप से जाजान के समता प्रांत से, मिसाइलें दागी जा रही हैं, ताकि सऊदी अरब के अंदर अपने लक्ष्यों तक पहुंचने से पहले ही हौथी मिसाइलों को रोका जा सके।

 

पड़ताल का नतीजा 

हमने अपनी पड़ताल मे वायरल वीडियो को आठ साल पुराना पाया है। 





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *