Fact Check: अमेरिकी हवाई अड्डे पर लगी आग का सात महीने पुराना वीडियो ईरान-इस्राइल तनाव से जोड़कर हो रहा शेयर
ऑटो-ट्रांसपोर्ट

Fact Check: अमेरिकी हवाई अड्डे पर लगी आग का सात महीने पुराना वीडियो ईरान-इस्राइल तनाव से जोड़कर हो रहा शेयर

Spread the love


पश्चिम एशिया में जारी तनाव बढ़ता जा रहा है। अमेरिका और इस्राइल के हमलों के बाद ईरान की जवाबी कार्रवाई तेज हो गई है। खाड़ी क्षेत्र के अहम समुद्री, हवाई और आर्थिक ठिकाने निशाने पर आ गए हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में एक हवाई जहाज रनवे पर खड़ा दिखता है। उसके एक हिस्से से धुआं उठता हुआ नजर आता है। वहीं, यात्री आपातकालीन गेट से बाहर निकलते दिख रहे हैं। वीडियो को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो इस्राइल का है, जहां ईरान ने हमला किया है। 

अमर उजाला ने अपनी पड़ताल में वायरल दावे को गलत पाया है। हमने पाया कि वायरल वीडियो सात महीने पहले अमेरिका का है। जहां एयरलाइन में दिक्कत के कारण यह हादसा हुआ था। 

क्या है दावा 

सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर दावा किया जा यह वीडियो इस्राइल हवाई अड्डे का है, जहां ईरान ने हमला किया है। 

विपिन कुमार यादव नाम के फेसबुक यूजर ने लिखा, “ईरान का इस्राइल हवाई अड्डे पर निशाना बनाकर किए गए मिसाइल से हमले। इजरायली यात्रियों का जान बचा।” पोस्ट का लिंक आप यहां और आर्काइव लिंक यहां देख सकते हैं।

 

इसी तरह के अन्य दावों के लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। इनके आर्काइव लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं।

पड़ताल 

इस दावे की पड़ताल करने के लिए हमने सबसे पहले वीडियो के कीफ्रेम को गूगल रिवर्स इमेज पर सर्च किया। इस दौरान हमें global governance news की एक रिपोर्ट मिली। यह रिपोर्ट 28 जुलाई 2025 को प्रकाशित की गई है। यहां हमें वायरल वीडियो देखने को मिला। इसके साथ ही यहांं बताया गया है कि रविवार को मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, डेनवर हवाई अड्डे पर एक विमान दुर्घटना टल गई, जब मियामी जा रही अमेरिकन एयरलाइंस की एक उड़ान को लैंडिंग गियर में खराबी के कारण उड़ान रद्द करनी पड़ी। इस खराबी के चलते रनवे पर आग और धुआं फैल गया था। अधिकारियों ने पुष्टि की कि आपातकालीन अभियान में विमान में सवार सभी 173 यात्रियों को सुरक्षित निकाल लिया गया, हालांकि एक व्यक्ति को मामूली चोट आई।

 

आगे की पड़ताल हमें एनबीसी न्यूज की रिपोर्ट मिली। यह रिपोर्ट 28 जुलाई 2025 को प्रकाशित की गई है। रिपोर्ट में बताया गया है कि डेनवर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर अमेरिकन एयरलाइंस के एक विमान के लैंडिंग गियर में आग लगने के बाद यात्रियों को आपातकालीन स्लाइड के जरिए विमान से बाहर निकाला गया। यह घटना तब हुई जब विमान के टेकऑफ को रद्द करने के दौरान विमान के लैंडिंग गियर में आग लग गई और हवा में काला धुआं फैल गया। अधिकारियों के अनुसार, बोइंग 737 मैक्स 8 विमान से बाहर निकलते समय 173 यात्रियों में से एक को मामूली चोटें आईं। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। यह विमान शनिवार को मियामी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के लिए उड़ान भरने वाला था।

 

पड़ताल का नतीजा 

हमने अपनी पड़ताल में वायरल वीडियो को सात महीने पुराना अमेरिका पाया है। इस वीडियो का मौजूदा तनाव से कोई संबध नहीं है। 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *