Fact Check: ऑपरेशन सिंदूर के जवाब में पाकिस्तान द्वारा भारतीय ब्रिगेड मुख्यालय नष्ट करने का दावा झूठा
ऑटो-ट्रांसपोर्ट

Fact Check: ऑपरेशन सिंदूर के जवाब में पाकिस्तान द्वारा भारतीय ब्रिगेड मुख्यालय नष्ट करने का दावा झूठा

Spread the love


भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के जरिए पाकिस्तान के नौ आतंकी ठिकानों को नष्ट कर दिया है। इससे जुड़े कई वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इस बीच एक वीडियो सोशल मीडिया पर इस दावे के साथ शेयर किया जा रहा है कि पाकिस्तान ने भारतीय सशस्त्र बलों द्वारा आतंकवादी ठिकानों के खिलाफ चलाए गए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के प्रतिशोध में भारतीय ब्रिगेड मुख्यालय को नष्ट कर दिया है।

Trending Videos

अमर उजाला को इस वीडियो का खंडन करते हुए न्यूज एजेंसी एएनआई से पीआईबी का हवाला देते हुए एक खबर मिली। खबर में इस वीडियो का खंडन किया गया था। पीआईबी ने बताया कि “सोशल मीडिया पोस्ट में झूठा दावा किया गया है कि पाकिस्तान ने भारतीय ब्रिगेड मुख्यालय को नष्ट कर दिया है। यह दावा #FAKE है। कृपया असत्यापित जानकारी साझा करने से बचें और सटीक जानकारी के लिए केवल भारत सरकार के आधिकारिक स्रोतों पर ही भरोसा करें।” 

क्या है दावा 

एक जगह पर कई स्थानों पर आग लगने के वीडियो को शेयर करके दावा किया जा रहा है कि पाकिस्तान ने भारतीय सशस्त्र बलों द्वारा आतंकवादी ठिकानों के खिलाफ चलाए गए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के जवाब में भारतीय ब्रिगेड मुख्यालय को नष्ट कर दिया है। 

बिया खान (@Biak0_) नाम के एक एक्स यूजर ने वीडियो को शेयर करके लिखा “पाकिस्तान ने भारतीय ब्रिगेड मुख्यालय पर हमला किया। हम हिंदुस्तान को पछतावा कराएंगे। भाजपा और आरएसएस के कट्टरपंथियों को अपना चेहरा छिपाने के लिए कोई जगह नहीं मिलेगी। पाकिस्तानी सेना जिंदाबाद।” पोस्ट का लिंक और आर्काइव लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं।

इस तरह के कई और दावों के लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। इसके आर्काइव लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं।  

पड़ताल  

न्यूज एजेंसी एएनआई  पर हमें यह खबर देखने को मिली इस खबर में पीआईबी का हवाला देकर खबर को गलत बताया गया था। पीआईबी केंद्र सरकार की एक तथ्य-जांच इकाई है। 

आगे हमने खबर की पुष्टी करने के लिए केंद्र सरकार की पीआईबी वेबसाइट को देखा। पीआईबी ने सोशल मीडिया पर प्रसारित इस दावे को खारिज कर दिया है कि पाकिस्तान ने आतंकवादी ठिकानों के खिलाफ भारतीय सशस्त्र बलों द्वारा चलाए गए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के जवाब में एक भारतीय ब्रिगेड मुख्यालय को नष्ट कर दिया है। 

 

 

  पड़ताल का नतीजा 

  हमारी पड़ताल में यह साफ है कि वीडियो भारत पाकिस्तान के बीच ऑपरेशन सिंदूर का नहीं है। वीडियो को पाकिस्तान की जवाबी कार्यवाही का बताकर झूठा दावा किया जा रहा है। 

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *