Fact Check: गाजा का छह महीने पुराना वीडियो ईरान-इस्राइल युद्ध से जोड़कर किया जा रहा शेयर
ऑटो-ट्रांसपोर्ट

Fact Check: गाजा का छह महीने पुराना वीडियो ईरान-इस्राइल युद्ध से जोड़कर किया जा रहा शेयर

Spread the love


सोशल मीडिया एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में एक इमारत गिरती नजर आ रही है। वीडियो को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो बहरीन की राजधानी मनामा का है, जहां ईरान ने हमला किया है। 

अमर उजाला ने अपनी पड़ताल में वायरल दावे को गलत पाया है। हमने अपनी पड़ताल में वायरल वीडियो को छह महीना पुराना और गाजा का पाया है। 

क्या है दावा

सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर दावा किया जा रहा है कि बहरीन की राजधानी में ईरान ने हमला किया है। 

अरुण कुमार सरोज नाम के फेसबुक यूजर ने लिखा,”बहरीन की राजधानी मनामा में ईरान का मिसाइल कहर चल रहा है।” पोस्ट का लिंक आप यहां और आर्काइव लिंक यहां देख सकते हैं।

 

इसी तरह के अन्य दावों के लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। इनके आर्काइव लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं।

पड़ताल 

इस दावे की पड़ताल करने के लिए हमने सबसे पहले वीडियो के कीफ्रेम को गूगल रिवर्स इमेज पर सर्च किया। इस दौरान हमें basem.in.sign नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट पर वायरल वीडियो से मिलती क्लिप देखने को मिली। यह वीडियो 15 सितंबर 2025 को साझा किया गया है। यहां बताया गया है कि गाजा शहर के पश्चिम में स्थित अल-घाफरी टावर को निशाना बनाया गया।

 

आगे की पड़ताल में हमने कीवर्ड से सर्च किया। इस दौरान हमें अल जजीरा कि रिपोर्ट मिली। यह रिपोर्ट 15 सितंबर 2025 को प्रकाशित की गई है। रिपोर्ट में बताया गया है कि प्रत्यक्षदर्शियों ने उस क्षण को कैमरे में कैद कर लिया जब इस्राइल ने गाजा की सबसे ऊंची आवासीय इमारत, पश्चिमी गाजा शहर में स्थित अल-घाफरी टावर पर बमबारी कर उसे नष्ट कर दिया। इस्राइली  सेना ने हाल के दिनों में शहर में कई ऊंची इमारतों को निशाना बनाया है, और बिना किसी सबूत के दावा किया है कि इनका इस्तेमाल हमास द्वारा किया जा रहा है।

 

इसके बाद हमें anadoluagency के इंस्टाग्राम अकाउंट पर वायरल वीडियो से संबंधित वीडियो देखने को मिला। यह वीडियो 15 सितंबर 2025 को साझा किया गया है। यहां लिखा है कि इस्राइली सेना ने पश्चिमी गाजा शहर में स्थित 20 मंजिला अल-घाफरी टावर को ध्वस्त कर दिया। यह इमारत उस क्षेत्र की सबसे ऊंची इमारत थी और निवासियों को इमारत खाली करने का आदेश देने के कुछ ही मिनटों के भीतर ही यह कार्रवाई की गई। इस टावर में सैकड़ों फिलिस्तीनी परिवार रहते थे, साथ ही मीडिया प्रोडक्शन कंपनियों और अन्य व्यवसायों के कार्यालय भी थे।

 

पड़ताल का नतीजा 

हमने अपनी पड़ताल में वायरल वीडियो को गाजा का पाया है। 

 





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *