Fact Check: मछली बाजार में लगी आग को दिल्ली में भारत-इस्राइल के सुरक्षा केंद्र पर हमला बताकर हो रहा झूठा दावा
ऑटो-ट्रांसपोर्ट

Fact Check: मछली बाजार में लगी आग को दिल्ली में भारत-इस्राइल के सुरक्षा केंद्र पर हमला बताकर हो रहा झूठा दावा

Spread the love


सोशल मीडिया पर एक जगह आग लगने का वीडियो शेयर किया जा रहा है। वीडियो में एक बहुत बड़े इलाके में आग लगी हुई नजर आ रही है। वीडियो को शेयर करके दावा किया जा रहा है कि नक्सलियों ने दिल्ली में इंडिया-इस्राइल डिफेंस फैसिलिटी पर हमला किया, जिससे एक बड़ा धमाका हुआ और आग लग गई, जिसने पूरे कॉम्प्लेक्स को अपनी चपेट में ले लिया। 

अमर उजाला ने जांच के दौरान पाया कि यह दावा झूठा है। असल में यह वीडियो दिल्ली के उत्तम नगर के मछली बाजार में लगी आग का है। वीडियो को इंडिया-इस्राइल ड्रोन फैसिलिटी सेंटर पर हमला बताकर झूठा दावा किया जा रहा है।  

क्या है दावा 

इस वीडियो को शेयर करके दावा किया जा रहा है कि दिल्ली में इंडिया-इस्राइल डिफेंस फैसिलिटी पर हमला करके आग लगा दी गई है। 

एशिया फैक्ट-चेक (@AsiaFactCheck) नाम के एक एक्स यूजर ने इस वीडियो को शेयर करके लिखा “दिल्ली में भारत-इस्राइल के जॉइंट डिफेंस फैसिलिटी में भीषण आग लग गई है। शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक, कई भारतीय और इस्राइली कर्मी मारे गए हैं, जिससे राजधानी में बड़ा सिक्योरिटी अलर्ट जारी कर दिया गया है।” पोस्ट का लिंक और आर्काइव लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। 

 

 

इस तरह के कई और दावों के लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। इसके आर्काइव लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। 

पड़ताल 

इस दावे की पड़ताल करने के लिए हमने सबसे पहले कीवर्ड के माध्यम से इस तरह का खबरें सर्च करने की कोशिश की। यहां हमें कोई ऐसी विश्वसनीय खबर नहीं मिली जिसमें भारत और इस्राइल की डिफेंस फैसिलिटी पर हमले के बारे में बताया गया हो। 

इसके बाद हमने वीडियो के कीफ्रेम्स को गूगल रिवर्स इमेज पर सर्च किया। यहां हमें इस वीडियो के बारे में खबर 12 मार्च 2026 को टाइम्स नाउ पर प्रकाशित मिली। इस रिपोर्ट में बताया गया था कि वेस्ट दिल्ली में उत्तम नगर के पास मटियाला में एक मछली मार्केट में बुधवार देर रात भीषण आग लग गई, जिसके बाद फायर अधिकारियों को बड़ी आपतकालीन मदद के लिए बुलाया गया। दिल्ली फायर सर्विस के मुताबिक, आग लगने की खबर रात 11:55 PM पर मिली। अधिकारियों ने आग पर काबू पाने के लिए तुरंत 23 फायर टेंडर मौके पर भेजे।

 

 

आगे हमें इंडिया टीवी पर भी इस वीडियो से जुड़ी मीडिया रिपोर्ट देखने को मिली। इस रिपोर्ट में बताया गया था कि दिल्ली के उत्तम नगर इलाके में कल रात झुग्गियों में भीषण आग लगने से करीब 300 से 400 झुग्गियां जलकर खाक हो गईं। दिल्ली फायर सर्विस का कहना है कि आग लगने का कारण अभी साफ नहीं है और फायर डिपार्टमेंट को आग लगने की जानकारी रात करीब 11.50 बजे मिली।

 

आगे हमें पीटीआई के एक्स पोस्ट में वायरल हो रहा वीडियो देखने को मिला। इस वीडियो को प्रकाशित करके लिखा गया था “दिल्ली: मछली मंडी के पास उत्तम नगर में भीषण आग लग गई। आग बुझाने का काम जारी है। ज़्यादा जानकारी का इंतज़ार है।” 

 

 

पड़ताल का नतीजा

हमारी पड़ताल में यह साफ है कि वीडियो दिल्ली में मछली बाजार में आग लगने का है। इसे भारत इस्राइल की डिफेंस फैसिलिटी का बताकर झूठा दावा किया जा रहा है। 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *