Fact Check: 2022 में  मिग-21 के दुर्घटनाग्रस्त होने का वीडियो पाकिस्तान-अफगानिस्तान तनाव से जोड़कर हो रहा शेयर
ऑटो-ट्रांसपोर्ट

Fact Check: 2022 में मिग-21 के दुर्घटनाग्रस्त होने का वीडियो पाकिस्तान-अफगानिस्तान तनाव से जोड़कर हो रहा शेयर

Spread the love


अफगानिस्तान की तालिबान सरकार ने पुष्टि की है कि उसने उत्तरी सीमा पर कई पहाड़ी इलाकों में पाकिस्तानी सैनिकों पर हमला किया है। तालिबान के एक प्रवक्ता ने कहा कि हमले में 58 पाकिस्तानी सैन्यकर्मी मारे गए हैं, जिसे उसने “बदले की कार्रवाई” बताया। अफगानिस्तान ने दावा किया कि पाकिस्तान ने गुरुवार को अफ़ग़ान हवाई क्षेत्र का उल्लंघन किया और उसकी सीमा के अंदर एक बाजार पर बमबारी की। इस बीच अब सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया जा रहा है। वीडियो में एक जगह पर भयानक आग लगी हुई नजर आ रही है। दावा किया जा रहा है कि डूरंड रेखा के पास तालिबान बलों ने एक पाकिस्तानी जेट को मार गिराया है, जिससे पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तनाव बढ़ गया है।

अमर उजला ने अपनी पड़ताल में इस दावे को गलत पाया है। हमारी पड़ताल में सामने आया है कि यह फुटेज 2022 में राजस्थान के बाड़मेर में भारतीय वायु सेना के मिग-21 विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने का है।

क्या है दावा

इस वीडियो को शेयर करके दावा किया जा रहा है कि डूरंड रेखा के पास तालिबान बलों ने एक पाकिस्तानी जेट को मार गिराया है, जिससे पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तनाव बढ़ गया है।

गणेश गोदारा (@guneshgodara) नाम के एक एक्स यूजर ने वीडियो को शेयर करके लिखा, “टीटीपी लड़ाकों ने पाकिस्तानी लड़ाकू विमान को मार गिराया। अफगान तालिबान ने आज रात डूरंड रेखा पर पाकिस्तान पर हमले शुरू कर दिए।” पोस्ट का लिंक और आर्काइव लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। 

 

इस तरह के कई और दावों के लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। इसके आर्काइव लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। 

पड़ताल

इस दावे की पड़ताल करने के लिए हमने वीडियो के कीफ्रेम्स को गूगल रिवर्स इमेज पर सर्च किया। यहां हमें यह इंडिया टुडे की जुलाई 2022 की एक मीडिया रिपोर्ट मिली। इसमें वायरल वीडियो का एक कीफ्रेम मौजूद था। इस रिपोर्ट में बताया गया था कि राजस्थान के बाड़मेर जिले में गुरुवार शाम एक मिग-21 लड़ाकू विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने से दो पायलटों की मौत हो गई। विमान का मलबा बाड़मेर के भीमड़ा गांव में आधा किलोमीटर तक बिखरा हुआ मिला। जब यह दुर्घटना हुई, तब मिग-21 विमान बायतु क्षेत्र के ऊपर उड़ान भर रहा था। दुर्घटना का सही कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है।

 

आगे सर्च करने पर हमें रिपब्लिक भारत के यूट्यूब चैनल पर यह वीडियो देखने को मिला। इस वीडियो में बताया गया था कि राजस्थान के बाड़मेर के पास भारतीय वायुसेना का मिग-21 विमान दुर्घटनाग्रस्त; तस्वीरों में दिख रहा है कि विमान का मलबा काफी फैला हुआ है।

 

 

पड़ताल का नतीजा 

हमारी पड़ताल में यह साफ है कि वीडियो 2022 में भारतीय वायुसेना का मिग-21 विमान दुर्घटनाग्रस्त होने का है। इसे पाकिस्तान और आफगानिस्तान से जोड़कर गलत दावा किया जा रहा है। 

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *