Famous Italian fashion designer Giorgio Armani passed away | फेमस इटालियन फैशन डिजाइनर जियोर्जियो अरमानी का निधन: 91 साल की उम्र में ली अंतिम सांस, दुनिया के टॉप 200 अरबपतियों में थे शामिल
मनोरंजन

Famous Italian fashion designer Giorgio Armani passed away | फेमस इटालियन फैशन डिजाइनर जियोर्जियो अरमानी का निधन: 91 साल की उम्र में ली अंतिम सांस, दुनिया के टॉप 200 अरबपतियों में थे शामिल

Spread the love


1 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

फेमस इटालियन फैशन डिजाइनर और अरमानी ब्रांड के मालिक जियोर्जियो अरमानी का 91 साल की उम्र में निधन हो गया है। उनके फैशन हाउस ने इसकी पुष्टि की है। फैशन हाउस की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक, उनका निधन घर पर हुआ। वो लंबे समय से बीमारी से पीड़ित थे।

ब्रांड की तरफ से बताया गया है कि मिलान शहर में शनिवार और रविवार को एक फ्यूनरल चैंबर स्थापित किया जाएगा। डिजाइनर के अंतिम संस्कार को प्राइवेट रखा जाएगा। हालांकि, पोस्ट में फ्यूनरल की डेट रिवील नहीं की गई है।

पोस्ट में ये भी बताया गया है कि वो इसी महीने मिलान फैशन वीक के दौरान अपने सिग्नेचर जियोर्जियो अरमानी फैशन हाउस के 50 साल पूरे होने का जश्न मनाने वाले थे। इस सेलिब्रेशन के लिए वो एक बड़े कार्यक्रम की योजना बना रहे थे। वहीं, इसी साल जून में अज्ञात बीमारी से रिकवरी के कारण फैशन डिजाइनर अपने ही रनवे शो में शामिल नहीं हो सके थे।

बता दें कि फैशन दिग्गज जियोर्जियो अरमानी मिलान को रेडी टू वियर फैशन इंडस्ट्री में क्रांति के लिए जाना जाता था। उनका फैशन ब्रांड दुनियाभर में फेमस रहा है। रेड कार्पेट फैशन की शुरुआत भी अरमानी की देन मानी जाती है।

अरमानी का नाम दुनिया के टॉप 200 अरबपतियों में शामिल था। फोर्ब्स के अनुसार, अपनी मृत्यु के समय अरमानी 10 अरब डॉलर से अधिक के मालिक थे। इनमें कपड़े, एक्स सीरीज, होम फर्निशिंग, परफ्यूम, कॉस्मेटिक, किताबें, फूल और यहां तक ​​कि चॉकलेट जैसे बिजनेस शामिल थे। उनकी कंपनी हर साल 2 बिलियन पाउंड से अधिक का कारोबार करती थी।

अरमानी ने एक फैशन कंपनी के रूप में शुरुआत की थी। धीरे-धीरे म्यूजिक, स्पोर्ट्स और लग्जरी होटलों तक अपने बिजनेस को फैलाया।

अरमानी ने एक फैशन कंपनी के रूप में शुरुआत की थी। धीरे-धीरे म्यूजिक, स्पोर्ट्स और लग्जरी होटलों तक अपने बिजनेस को फैलाया।

इसके अलावा डिजाइनर के पास कई बार, क्लब, रेस्टोरेंट और अपनी खुद की बास्केटबॉल टीम EA7 एम्पोरियो अरमानी मिलान भी थी, जिसे ओलंपिया मिलानो के नाम से जाना जाता है। अरमानी ने साल 1998 से मिलान से लेकर टोक्यो तक 20 से अधिक रेस्टोरेंट खोले हैं। उन्होंने साल 2009 में दुबई में और साल 2010 में मिलान में दो होटल खोले थे।

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *