Fugitive businessman Mehul Choksi arrested from Belgium
मनोरंजन

Fugitive businessman Mehul Choksi arrested from Belgium

Spread the love


Mehul Choksi: पंजाब नेशनल बैंक घोटाले में फरार चल रहे भगोड़े हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मेहुल चोकसी की गिरफ्तारी बेल्जियम से हुई है। मेहुल चोकसी को लेकर हाल ही में यह जानकारी सामने आई थी कि वह अपनी पत्नी प्रीति चोकसी के साथ बेल्जियम के एंटवर्प में रह रहा है।

इकनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, 65 साल के चोकसी को सीबीआई के अनुरोध पर शनिवार को गिरफ्तार किया गया। चोकसी फिलहाल जेल में है। पुलिस ने चोकसी को गिरफ्तार करते वक्त मुंबई की एक अदालत द्वारा उसके खिलाफ जारी किए गए दो ओपन-एंडेड गिरफ़्तारी वारंट का हवाला दिया। इकनॉमिक टाइम्स  की रिपोर्ट में कहा गया है कि ये वारंट 23 मई, 2018 और 15 जून, 2021 को जारी किए गए थे।

बेल्जियम के Federal Public Service (FPS) के प्रवक्ता डेविड जॉर्डन्स ने कहा है कि सरकार इस मामले पर बारीकी से नजर रख रही है और हम इस पर ध्यान दे रहे हैं। 

न्यूज़ पेपर एसोसिएट्स टाइम्स ने बताया था कि भारत ने बेल्जियम से चोकसी के प्रत्यर्पण की पहल करने का अनुरोध किया है हालांकि इसकी भारत की ओर से पुष्टि नहीं की गई थी। बताना होगा कि मेहुल चोकसी पंजाब नेशनल बैंक से 13,850 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के आरोप में सीबीआई और ईडी की लिस्ट में वांटेड है।

चोकसी और नीरव मोदी पर क्या है आरोप?

मेहुल चोकसी और उसके भतीजे नीरव मोदी पर आरोप है कि इन दोनों ने फर्जी लेटर ऑफ अंडरटेकिंग का इस्तेमाल कर पंजाब नेशनल बैंक से 13,850 करोड़ रुपये की धनराशि का गबन किया। नीरव मोदी इन दिनों लंदन की जेल में बंद है और उसने भारत में अपने प्रत्यर्पण का विरोध किया है। पीएनबी घोटाले में नाम सामने आने से कुछ सप्ताह पहले ही जनवरी, 2018 में चोकसी और नीरव मोदी भारत से भाग गए थे।

खबरों के मुताबिक, चोकसी ने बेल्जियम में रहने के लिए आवेदन करने तथा भारत की ओर से प्रत्यर्पण का विरोध करने के लिए फर्जी कागजातों का इस्तेमाल किया। बताना होगा कि मेहुल चोकसी ने अभी तक अपनी भारत की नागरिकता नहीं छोड़ी है।

चोकसी के बारे में कहा जाता था कि वह एंटीगुआ और बारबुडा में रह रहा है लेकिन बाद में पता चला कि वह बेल्जियम पहुंच गया है। 2021 में चोकसी एंटीगुआ से लापता हो गया था और तब यह अटकलें लगाई गई थीं कि उन्हें अगवा कर लिया गया है लेकिन बाद में यह भगोड़ा कारोबारी डोमिनिका में मिला था। 





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *