11 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

भाभी जी घर पर हैं में सक्सेना जी का किरदार निभाकर पॉपुलर हुए सानंद वर्मा ने हाल ही में बताया है कि सीरीज फर्स्ट कॉपी की शूटिंग के दौरान गुलशन ग्रोवर ने उन्हें असल में जानबूझ कर थप्पड़ मारा था। सानंद ने कहा है कि थप्पड़ पड़ने के बाद उनका मन था कि वो एक्टर का गला काट दें, हालांकि उन्होंने कोई रिएक्शन नहीं दिया।
सिद्धार्थ कानन को दिए इंटरव्यू में सानंद वर्मा ने कहा, ‘गुलशन ग्रोवर ने फर्स्ट कॉपी में सचमुच का थप्पड़ लगा दिया मुझे जोरदार। अंदर से तो मन किया कि गला काटो इस आदमी का, लेकिन मैंने कुछ नहीं बोला। आज तक नहीं बोला पहली बार ये बात रिवील कर रहा हूं यहां।’

सीरीज फर्स्ट कॉपी के एक सीन में गुलशन ग्रोवर के साथ सानंद वर्मा।
आगे उन्होंने कहा, ‘वो एक्टिंग थोड़ी है हजारों बार थप्पड़ खा चुका हूं। मेरे से ज्यादा थप्पड़ कोई एक्टर खाया नहीं होगा आज तक। मैं थप्पड़ खाने के लिए जाना जाता हूं। रियल में नहीं मारा जाता है। मैं हजारों बार थप्पड़ खा चुका हूं भाभी जी घर पर है में। मैं इसके लिए फेमस हूं। वो एक्टिंग वाला थप्पड़ नहीं था। यही दिक्कत है। उन्होंने मुझे बताया तक नहीं कि वो मुझे मारने वाले हैं। कम से कम बोल देते तो मैं तैयार हो जाता। आपने सचमुच का थप्पड़ मार दिया मुझे। मैं सीन में था, कैरेक्टर में था। कैरेक्टर कर निकल गया। पर मैंने किसी से कुछ नहीं बोला।’
आगे सानंद ने कहा- ‘मन कर रहा था कुर्सी उठाकर मारूं। गुस्सा बहुत आ रहा था। लेकिन मैंने कुछ किया नहीं। हंसता रहा मैं।’

बातचीत में एक्टर ने ये भी बताया कि फिल्म मर्दानी में उनका एक्टर दिग्विजय के साथ फाइट सीन था। इस सीन में डायरेक्टर प्रदीप झा के कहने पर दिग्विजय ने उन्हें थप्पड़ मारा था, हालांकि सीन शूट करने से पहले दिग्विजय ने उन्हें पहले ही बता दिया था कि वो मारने वाले हैं। सीन में उनके गाल लाल पड़ गए थे, लेकिन उस वक्त दिग्विजय ने उनसे माफी मांगी क्योंकि वो प्रोफेशनली सीन शूट कर रहे थे। हालांकि सानंद ने कहा कि गुलशन ग्रोवर ने उन्हें थप्पड़ मारने के बाद उनसे बात तक नहीं की।








