Gurucharan Singh Set to Make a Comeback in Acting | TMKOC के ‘सोढ़ी’ जल्द करेंगे एक्टिंग में कमबैक!: गुरुचरण सिंह बोले- भगवान ने हमारी सुन ली, बहुत जल्द दूंगा खुशखबरी
मनोरंजन

Gurucharan Singh Set to Make a Comeback in Acting | TMKOC के ‘सोढ़ी’ जल्द करेंगे एक्टिंग में कमबैक!: गुरुचरण सिंह बोले- भगवान ने हमारी सुन ली, बहुत जल्द दूंगा खुशखबरी

Spread the love


16 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में सोढ़ी का किरदार निभा चुके अभिनेता गुरुचरण सिंह लंबे समय से एक्टिंग से दूर हैं। इस कारण वे आर्थिक तंगी से भी जूझ रहे थे और काम की तलाश में थे। हालांकि, अब उनकी हालिया सोशल मीडिया पोस्ट से अंदाजा लगाया जा रहा है कि वे जल्द ही कमबैक कर सकते हैं।

दरअसल, गुरुचरण सिंह ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वे कहते नज़र आ रहे हैं, आज मैं कई दिनों बाद आप सभी के सामने आया हूं, क्योंकि फाइनली भगवान ने मेरी, मेरे परिवार की और आप सभी फैंस की प्रार्थनाएं सुन ली हैं।

मैं आप सभी का दिल से शुक्रिया अदा करता हूं। मेरे पास एक बहुत बड़ी खुशखबरी है, जो मैं जल्द ही आप सभी के साथ साझा करूंगा। आप सभी का धन्यवाद, आपने मेरे लिए दुआ की, इसे मैं कभी नहीं भूलूंगा।

गुरुचरण सिंह की इस पोस्ट पर यूजर्स भी जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। एक ने लिखा, वाहेगुरु। दूसरे ने लिखा, TMKOC में वापस आओगे इससे बड़ी कोई और गुड न्यूज नहीं होगी।

अचानक लापता हुए फिर 26 दिन बाद घर लौटे

बताते चलें कि इससे पहले गुरुचरण सिंह तब सुर्खियों में आए जब उनके लापता होने की खबर आई। 22 अप्रैल 2024 को वो अपने दिल्ली स्थित घर से मुंबई के लिए रवाना हुए थे। उनकी दोस्त उन्हें मुंबई एयरपोर्ट लेने पहुंची थीं, लेकिन वो वहां पहुंचे ही नहीं। उनका नंबर भी बंद था, जबकि उनकी कोई खबर भी नहीं थी।

गुरुचरण के पिता हरगीत सिंह ने उनकी गुमशूदगी की शिकायत दर्ज करवाई थी। वहीं दिल्ली पुलिस ने किडनैपिंग का मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी।

करीब 3 हफ्तों बाद गुरुचरण खुद घर लौट आए। गुरुचरण ने दिल्ली पुलिस को पूछताछ में बताया था कि वो आध्यात्मिक सफर पर निकले थे। 3 हफ्तों में उन्होंने अमृतसर, लुधियाना समेत कई शहरों के गुरुद्वारों में दर्शन किए। बाद में परिवार की फिक्र होने पर वो घर लौट आए।

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *