{“_id”:”6985827089492bf4790704ab”,”slug”:”children-are-getting-ai-arrested-their-ability-to-learn-and-understand-is-decreasing-2026-02-06″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Health: बच्चे हो रहे एआई अरेस्ट, घट रही सीखने-समझने की क्षमता; ये 5 संकेत दिखें तो तुरंत हो जाएं अलर्ट”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

Teenagers are befriending AI
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज के मानसिक रोग विभागाध्यक्ष डॉ. विशाल सिन्हा का कहना है कि सोशल मीडिया के लंबे समय तक उपयोग करने से दिमाग के न्यूराेट्रांसमीटर्स बिगड़ने लगते हैं। इससे नींद, सीखने-समझने की क्षमता और याददाश्त प्रभावित हो रही है। चंद सेकंड की रील देखने के आदी होने के कारण बच्चे ज्यादा समय के कार्याें से ऊबने लगते हैं। बच्चों में धैर्य की कमी हो जाती है। यहां तक कि स्कूल में लगने वाली 40 मिनट की कक्षा में भी मन नहीं लगता है।
एसएन की ओपीडी में हर महीने 25-30 ऐसे मामले आ रहे हैं जिसमें मोबाइल की लत के कारण बच्चों की पढ़ाई और अन्य कार्य प्रभावित हो रहे हैं। बच्चों की काउंसलिंग करने के साथ ही परिजन को बचाव के बारे में भी बताते हैं। गाजियाबाद में ऑनलाइन गेम की लत के कारण तीन नाबालिग बहनों की आत्महत्या की घटना झकझोरने वाली है। ऐसे में बच्चों के लिए सोशल मीडिया गाइडलाइन बनाना बेहद जरूरी हो गया है।








