Holi Jumma Ludhiana communal clash stone pelting many injured
ब्रेकिंग न्यूज़

Holi Jumma Ludhiana communal clash stone pelting many injured

Spread the love


Ludhiana Communal Clash: होली और जुमे के मौके पर पंजाब के लुधियाना में कुछ शरारती तत्वों ने माहौल बिगाड़ने की कोशिश की। इस दौरान दो पक्ष आमने-सामने आ गए और कहा-सुनी के बाद जमकर पथराव हुआ। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और उसने हालत को संभाला। पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर कुछ लोगों को गिरफ्तार किया है। माहौल बिगाड़ने वालों की पहचान के लिए पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाल रही है।

बताया जा रहा है कि पथराव में दोनों पक्षों के 11 लोग घायल हुए हैं। हालात को देखते हुए पुलिस मौके पर मौजूद है। यह घटना लुधियाना की मियां मार्केट की मस्जिद में हुई है।

पुलिस ने क्या कहा?

लुधियाना के ADCP पीएस विर्क ने ANI से कहा, ‘आज होली का त्योहार था। एक तरफ मस्जिद है और दूसरी तरफ प्रवासी (दूसरे राज्यों से आए लोग) रहते हैं। प्रवासी डीजे बजा रहे थे और उनकी मुस्लिम समुदाय के लोगों के साथ कहासुनी हो गई। उन्होंने एक-दूसरे पर पत्थर भी फेंके। पुलिस मौके पर पहुंची, स्थिति नियंत्रण में है। FIR दर्ज कर ली गई है और कुछ लोगों को गिरफ्तार किया गया है। हम CCTV भी चेक करेंगे।’

एक पक्ष का कहना है कि मस्जिद में दोपहर 1 बजे के आसपास जुमे की नमाज अदा की जा रही थी लेकिन इस दौरान कुछ शरारती तत्वों ने मस्जिद के बाहर हुड़दंग किया। इसके बाद शाम को 4:30 बजे भीड़ मस्जिद में घुस आई और वहां मौजूद नमाजियों पर पत्थर और शीशे की बोतलों से हमला कर दिया।

‘महाराष्ट्र में BJP का शासन औरंगजेब के वक्त से भी बदतर’, संजय राउत का फडणवीस सरकार पर हमला

शाही इमाम ने इस घटना की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए कहा कि हिंदू-मुस्लिम भाईचारे को तोड़ने की कोशिशें की जा रही है। दूसरे पक्ष के लोगों का कहना है कि मस्जिद से कुछ दूरी पर होली का कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान शाम को 4:30 बजे के आसपास मस्जिद से उन पर ईंट फेंकी गई। इसके बाद बवाल बढ़ गया।

क्लिक कर जानिए उत्तर प्रदेश में किस दरगाह में खेली गई होली?





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *