Honeymoon Murder Case Solved By Tourist Guide | खूनी हनीमून: एक गाइड ने ही पुलिस को किया ‘गाइड’ और सामने आई सोनम की सच्चाई
राज्य

Honeymoon Murder Case Solved By Tourist Guide | खूनी हनीमून: एक गाइड ने ही पुलिस को किया ‘गाइड’ और सामने आई सोनम की सच्चाई

Spread the love


Honeymoon Murder Case: मेघालय के खूनी हनीमून की गुत्थी कई दिनों बाद सुलझती दिख रही है। जो सोनम कई दिनों से मिसिंग बताई जा रही थी, वो गाजीपुर में मिली। उसका कहना है कि उसे अगवा किया गया, मेघालय पुलिस का कहना है कि वो अपने पति की हत्या में शामिल हो सकती है। अभी जांच जारी है, ऐसे में किसी तरह का निष्कर्ष नहीं निकाला जा सकता, इतना जरूर है कि पुलिस को इस मामले में एक गाइड ने ही सही मायनों में ‘गाइड’ किया है।

एक गाइड ने किए कई खुलासे

इस गाइड का नाम अल्बर्ट पीड़ी है, वो मेघालय का ही एक लोकल है। उसी ने आखिरी बार दोनों राजा और सोनम को देखा था। असल में पुलिस जब पूछताछ कर रही थी तो अल्बर्ट से भी सवाल-जवाब किए गए। उस समय अल्बर्ट ने सबसे पहले खुलासा किया था कि सोनम और राजा के साथ तीन और लोग भी थे। उसी ने यह भी बताया कि वो मेघालय के नहीं लगते थे, उनकी भाषा भी लोकल नहीं थी। अह अल्बर्ट खुद क्योंकि हिंदी या दूसरी अन्य भाषा नहीं समझता, ऐसे में वो उन लोगों की बातचीत के बारे में तो पुलिस को कुछ नहीं बता सका, लेकिन उसी की वजह से पुलिस को पता जरूर चला कि तीन और लोग थे।

मेघालय के पर्यटन मंत्री का बड़ा बयान

वैसे अल्बर्ट ने तो राजा और सोनम को मेघालय में ट्रेकिंग सर्विस भी ऑफर की थी, लेकिन कपल ने ये बोलकर मना कर दिया कि उन्होंने किसी और को बुक किया। अब बताया जा रहा है कि राजा और सोनम ने किसी ‘Bha Wansai’ नाम के गाइड से संपर्क किया था, वो लोग ‘Shipara Homestay’ में रुके थे।

मामले में चार लोगों की गिरफ्तारी

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार इस मामले में अब तक कुल चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि मेघालय पुलिस की एक टीम सोनम को गिरफ्तार करने के लिए उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जा रही है। यहां फिलहाल उसे वन स्टॉप सेंटर में रखा गया है। पूर्वी खासी हिल्स के पुलिस अधीक्षक विवेक सईम ने कहा कि राज कुशवाह, जिसके सोनम के साथ अफेयर होने का शक है, अन्य तीन आरोपियों का “हैंडलर” था, जिन पर मेघालय के सोहरा में हत्या को अंजाम देने वाले हमलावर होने का शक है। पुलिस ने कहा कि राज खुद कभी मेघालय में नहीं था।

ये भी पढ़ें- LIVE: सोनम रघुवंशी ने सुपारी देकर करवाई पति की हत्या?





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *