Hrithik Roshan collaborates with Hombale Films for pan-India project | अपकमिंग प्रोजेक्ट के लिए ऋतिक-होम्बले फिल्म्स ने मिलाया हाथ: ‘केजीएफ’ के मेकर्स के साथ फिल्म करेंगे एक्टर, फैंस बोले- अब आएगा मजा
मनोरंजन

Hrithik Roshan collaborates with Hombale Films for pan-India project | अपकमिंग प्रोजेक्ट के लिए ऋतिक-होम्बले फिल्म्स ने मिलाया हाथ: ‘केजीएफ’ के मेकर्स के साथ फिल्म करेंगे एक्टर, फैंस बोले- अब आएगा मजा

Spread the love


6 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

ऋतिक रोशन इन दिनों फिल्म ‘वॉर 2’ को लेकर चर्चा में हैं। इसी बीच होम्बले फिल्म्स प्रोडक्शन हाउस ने ऋतिक रोशन के साथ एक नए प्रोजेक्ट की घोषणा की है। हालांकि, इस प्रोजेक्ट से जुड़ी कोई जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है और यह भी स्पष्ट नहीं है कि ऋतिक इस फिल्म में किस भूमिका में नजर आएंगे। लेकिन एक्टर के फैंस काफी खुश हैं।

होम्बले फिल्म्स के मालिक विजय किरागंदूर ने कहा, ‘हमें इस सहयोग से बहुत खुशी हुई है। होम्बले फिल्म्स का मकसद ऐसी कहानियां बताना है जो लोगों को प्रेरणा दें और सभी तक पहुंचें। ऋतिक रोशन के साथ काम करना हमारे इस मकसद की ओर एक बड़ा कदम है। हम एक ऐसी फिल्म बनाना चाहते हैं, जिसमें दमदार कहानी और कल्पना दोनों हों। हम ऐसी फिल्म बनाने की पूरी कोशिश करेंगे जो दिल छू जाए और यादगार रहे।’

ऋतिक ने कहा, ‘होम्बले फिल्म्स ने अब तक कई अलग और दिलचस्प कहानियां बनाई हैं। मैं उनके साथ काम करने को लेकर बहुत खुश हूं। हम मिलकर दर्शकों के लिए एक बेहतरीन फिल्म लाना चाहते हैं। हमारा सपना बड़ा है और हम उसे सच करने की पूरी कोशिश करेंगे।’

फैंस ने जताई खुशी

केजीएफ 1, केजीएफ 2, सलार पार्ट 1 और कंतारा जैसी फिल्में बना चुके होम्बले फिल्म्स अब ऋतिक रोशन के साथ फिल्म बनाएंगे। इसको लेकर फैंस भी काफी खुश हैं।

14 अगस्त को आएगी वॉर 2

ऋतिक और साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर की फिल्म ‘वॉर 2’ रिलीज होगी। इस फिल्म में कियारा आडवाणी भी नजर आएंगी। इसके अलावा ‘कृष 4’ को लेकर भी चर्चा जारी है।

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *