indian army atags guns 48 km range cabinet approved 7000 crores deal indian army ind pak border loc indo china border lac
राज्य

indian army atags guns 48 km range cabinet approved 7000 crores deal indian army ind pak border loc indo china border lac

Spread the love


Indian Army News: देश की सुरक्षा से संबंधित सुरक्षा मामलों की कैबिनेट कमेटी ने भारतीय सेना के लिए 307 एडवांस टोड आर्टिलरी गन सिस्सटम यानी ATAGS की खरीद को मंजूरी दे दी है। इन अत्याधुनिक गन्स की रेंज 48 किलोमीटर तक है। इसका सीधा मतलब ये कि युद्ध की स्थिति में चीन या पाकिस्तान सीमा पर इनके इस्तेमाल से सेना को दुश्मनों पर ‘मौत’ बरसाने मे मदद मिलेगी।

सरकार द्वारा जारी प्रेस रिपोर्ट के अनुसार, देश की रक्षा के लिए सीसीएस ने लगभग 7000 करोड़ रुपये के स्वदेशी ATAGS की खरीद पर मुहर लगाई है। केंद्र सरकार की इस पहल को आत्मनिर्भर भारत के लिए भी एक बड़ा फैसला माना जा रहा है।

ATAGS तोपें क्यों हैं खास?

ATAGS तोपों की मारक क्षमता की बात करें तो 55 mm 52 कैलिबर वाली इस तोप से 15 सेकंड में 3 राउंड गोले दागे जा सकते है। यह तोप 3 मिनट में 15 राउंड गोले और लगातार 60 मिनट में 60 राउंड गोले दाग सकती है। इस तोप की एक खास बात यह भी है कि ये दुनिया की एकमात्र ऐसी तोप है, जो कि 48 किलोमीटर दूर तक दुश्मन और उसके ठिकानों को नेस्तानाबूद कर सकती है। सीधे शब्दों में कहें तो ये दुनिया की सबसे ज्यादा रेंज खतरनाक तोप है।

चीन-पाकिस्तान को भारत ने फिर दे दी टेंशन, अब रूस से की $248 मिलियन की ये डील

हर मौसम में हो सकता है इस्तेमाल

इसके इस्तेमाल की बात करें तो इसे हर मौसम में इस्तेमाल में लाया जा सकता है, क्योंकि इसका डिजाइन प्रत्येक मौसम के मुताबिक यूजर फ्रैंडली है। इसे सेना के लिए पूरी तरह से फिट तब माना गया था, जब इसके परीक्षण पोखरण के रेगिस्तान से लेकर सिक्किम की पहाड़ियों में सफल हुए थे।

आत्मनिर्भर भारत मिशन को मिलेगा बढ़ावा

सरकार का मानना है कि इस तोप के सेना में इस्तेमाल से भारत सरकार की मुहिम आत्मनिर्भर भारत को भी बढ़ावा मिलेगा। ATAGS तोप को भारत में ही डिजाइन और डेवलप किया गया है। इस तोप का प्रोडक्शन भारत में प्राइवेट प्लेयर्स यानी भारत फोर्ज और टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स करेंगे।





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *