Jacqueline Fernandez and avneet kaur Seeks Blessings At Lalbaugcha Raja On Ganeshotsav | बप्पा के दर्शन को पहुंचीं जैकलीन को भीड़ ने घेरा: अवनीत कौर को प्रोटेक्ट करते दिखे रूमर्ड बॉयफ्रेंड राघव; सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
मनोरंजन

Jacqueline Fernandez and avneet kaur Seeks Blessings At Lalbaugcha Raja On Ganeshotsav | बप्पा के दर्शन को पहुंचीं जैकलीन को भीड़ ने घेरा: अवनीत कौर को प्रोटेक्ट करते दिखे रूमर्ड बॉयफ्रेंड राघव; सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

Spread the love


8 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

गणेश उत्सव को बड़े ही धूमधाम से मनाया जा रहा है। बुधवार यानी की गणेश चतुर्थी के पहले दिन जैकलीन फर्नांडीज और अवनीत कौर मुंबई के लालबागचा राजा पंडाल में बप्पा के दर्शन करने पहुंचीं। लेकिन उन्हें भीड़ ने घेर लिया, जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

वीडियो में अवनीत कौर अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड राघव शर्मा और जैकलीन फर्नांडीज के साथ नजर आ रही हैं। इस दौरान राघव अवनीत को भीड़ से बचाते हुए दिखाई दे रहे हैं। एक ओर जहां उन्होंने अवनीत का हाथ थाम रखा है, वहीं दूसरी ओर वह अपनी दोस्त जैकलीन को भी भीड़ से प्रोटेक्ट कर रहे हैं।

वहीं, जैसे ही यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो यूजर्स ने इस पर सवाल उठाने शुरू कर दिए। उन्होंने आयोजन स्थल की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता जताई है।

अक्सर साथ में स्पॉट होते हैं अवनीत-राघव

काफी समय से चर्चा है कि राघव शर्मा और अवनीत एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों को कई बार एक साथ देखा गया है, हालांकि अब तक उन्होंने अपने रिश्ते को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है।

हाउसफुल 5 में नजर आई थीं जैकलीन

जैकलीन आखिरी बार ‘हाउसफुल 5’ में नजर आई थीं। इस फिल्म को काफी पसंद किया गया था। अब जल्द ही एक्ट्रेस ‘वेलकम टू द जंगल’ में अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, संजय दत्त, रवीना टंडन, दिशा पाटनी और कई कलाकारों के साथ नजर आएंगी। वहीं दूसरी ओर अवनीत कौर अपने टीवी और डिजिटल प्रोजेक्ट्स पर ध्यान दे रही हैं।

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *