jnv class 6th admission registration begins for 2026-27 last date of application July 29 direct link to apply
धर्म आस्था

jnv class 6th admission registration begins for 2026-27 last date of application July 29 direct link to apply

Spread the love


नवोदय विद्यालय समिति (NVS) ने देशभर के जवाहर नवोदय विद्यालयों के अंदर कक्षा 6 में प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत कर दी है। 2026-27 शैक्षणिक सत्र के लिए एडमिशन की प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन है। इच्छुक और पात्र स्टूडेंट ऑफिशियल वेबसाइट navodaya.gov.in या cbseitms.rcil.gov.in पर जाकर लास्ट डेट से पहले अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

दो चरण में होगा एंट्रेंस एग्जाम

बता दें कि आवेदन प्रक्रिया 29 जुलाई 2025 तक चलेगी। बच्चों का सेलेक्शन एंट्रेंस एग्जाम के आधार पर होगा। यह एग्जाम दो चरण में होगा। पहले चरण की परीक्षा दिसंबर में और दूसरे चरण की परीक्षा अप्रैल में आयोजित होगी। दिसंबर सेशन की परीक्षा 13 दिसंबर को सुबह 11:30 बजे आयोजित की जाएगी। वहीं दूसरे सेशन की परीक्षा 11 अप्रैल को सुबह 11:30 बजे होगी।

JAC 12th Arts Result 2025: कब जारी होगा झारखंड बोर्ड 12वीं आर्ट्स का रिजल्ट? पिछले साल कैसा रहा था परिणाम?

पहले और दूसरे चरण में किन-किन राज्यों के स्टूडेंट्स कर सकते हैं अप्लाई

पहले चरण के अंतर्गत आने वाले राज्य/केंद्र शासित प्रदेश हैं- आंध्र प्रदेश, असम, बिहार, छत्तीसगढ़, गुजरात, हरियाणा, झारखंड, केरल, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, ओडिशा, पंजाब, राजस्थान, तमिलनाडु, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल (दार्जिलिंग को छोड़कर) और सभी केंद्र शासित प्रदेश (लद्दाख को छोड़कर)

दूसरे चरण में जम्मू और कश्मीर के चुनिंदा जिले (जम्मू-I, जम्मू-II, सांबा और उधमपुर को छोड़कर), मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश (दिबांग घाटी और तवांग), हिमाचल प्रदेश (चंबा, किन्नौर, मंडी, आदि), पश्चिम बंगाल में दार्जिलिंग, और केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में लेह और कारगिल के स्टूडेंट आवेदन कर सकते हैं।

आवेदन करने की क्या है योग्यता?

जवाहर नवोदय विद्यालय कक्षा में एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन करने वाले बच्चों के लिए जो योग्यता निर्धारित है। उसमें सबसे पहले बच्चे का मूल निवास प्रमाण पत्र उसी जिले का होना चाहिए जहां के लिए वह आवेदन कर रहा है।

आपके बच्चे ने सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त या सरकारी मान्यता प्राप्त स्कूल से कक्षा 3, 4 और 5वीं की पढ़ाई पूरी की हो।

एक छात्र को केवल एक ही बार जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा (JNVST) में शामिल होने की अनुमति है।

इस दाखिया प्रक्रिया में कुल सीटों में से 75% सीटें ग्रामीण क्षेत्रों के छात्रों के लिए आरक्षित हैं। अर्हता प्राप्त करने के लिए, छात्र को उसी जिले के ग्रामीण क्षेत्र में स्थित स्कूल में कक्षा 3 से 5 तक की पढ़ाई करनी होगी।

कहां और कैसे करें रजिस्ट्रेशन?

बच्चों के अभिभावक रजिस्ट्रेशन करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट navodaya.gov.in पर विजिट करें।

वेबसाइट को नीचे की तरफ स्क्रॉल करें और सबसे नीचे दिए गए Click here to submit online application for Class VI JNVST 2026. You may apply here: https://cbseitms.rcil.gov.in/nvs लिंक पर क्लिक करें।

अब एक नई वेबसाइट ओपन होगी। यहां Candidate Corner में सबसे पहले नंबर पर Click here for Registration for Class VI JNVST (2026-27) लिंक पर क्लिक करें।

अब रजिस्ट्रेशन विंडो ओपन हो जाएगी। यहां मांगी गी जानकाीर को ध्यानपूर्वक भरें।

इस दौरान अपनी निजी जानकारी, एकेडमिक जानकारी, फोटो, साइन और रेजिडेंस प्रूफ अच्छे से सबमिट करें।

सबमिट करने के बाद एप्लीकेशन फॉर्म का प्रिंट आउट ले लें।





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *