Pahalgam Terror Attack – Kal Delhi Band Hai? जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया। जम्मू-कश्मीर समेत राजधानी दिल्ली और बाकी देश में इस हमले को लेकर दुख और रोष है। आतंकी हमले के विरोध में कल यानी 25 अप्रैल, शुक्रवार को ट्रेडर्स एसोसिएशंस (व्यापारिक संगठनों) ने बड़े बाजारों को बंद रखने का फैसला किया है। जी हां, बुधवार (23 अप्रैल 2025) को हुई दिल्ली हिंदुस्तानी मर्केंटाइल एसोसिएशन (DHMA), फेडरेशन ऑफ सदर बाजार ट्रेडर्स एसोसिएशन समेत कुछ दूसरे बाजारों के एसोसिएशंस के साथ एक मीटिंग की। इस मीटिंग में फैसला लिया गया कि 25 अप्रैल को पहलगाम हमले के विरोध में दिल्ली के बड़े प्रमुख बाजारों को बंद रखा जाएगा। बंद से जुड़ी हर अपडेट पढ़ें यहां…








