{“_id”:”67f52990fdaa8928de0fcd8d”,”slug”:”kanpur-fraudsters-stole-50-thousand-rupees-by-inserting-a-steel-plate-in-union-bank-atm-2025-04-08″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Kanpur: यूनियन बैंक के एटीएम में स्टील प्लेट फंसाकर शातिरों ने उड़ाए 50 हजार, रिपोर्ट दर्ज”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 08 Apr 2025 07:38 PM IST
Kanpur News: यूनियन बैंक के एटीएम में स्टील प्लेट फंसाकर शातिरों ने 50 हजार रुपये पार कर दिए। बैंक मैनेजर ने शातिरों का फुटेज निकालकर गोविंदनगर थाने में शिकायत की है।
सांकेतिक तस्वीर – फोटो : सोशल मीडिया
Trending Videos
विस्तार
शातिरों ने दादानगर स्थित यूनियन बैंक के एटीएम में स्टील प्लेट फंसाकर बैंक के रुपये हड़प लिए। लोगों ने एटीएम से रुपये निकालने की कोशिश की। रुपये तो नहीं निकले लेकिन खातों से कट गए। तीन खाता धारकों ने बैंक में शिकायत की। फुटेज देखे गए तो दो शातिर एटीएम के नीचे की सर्विस प्लेट खोलकर रुपये निकालते दिखे। इसके बाद मैनेजर ने गोविंदनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
Trending Videos
गोविंदनगर थानाक्षेत्र के दादानगर इलाके में गोल्डी मसाले की फैक्टरी के परिसर में यूनियन बैंक की दादानगर शाखा है। बैंक में ही एटीएम भी लगा हुआ है। शाखा प्रबधंक सौरभ द्विवेदी ने बताया कि बैंक के एटीएम से छेड़छाड़ की जानकारी तब हुई जब बैंक के तीन खाताधारकों ने पैसे निकले बिना खाते से कट जाने की शिकायत की। शिकायतों की जांच के लिए जब तीन अप्रैल को एटीएम के पुराने फुटेज चेक कराए गए। दिखा कि 29 मार्च सुबह 11:20 बजे एक खाताधारक एटीएम से रुपये निकालने आया। उसने प्रक्रिया भी पूरी की, लेकिन रुपये बाहर नहीं आए। बीस मिनट बाद 11:40 पर करीब 25 साल का संदिग्ध युवक आया। उसने पहले मशीन से पैसा निकालने की ड्रामा किया फिर नीचे बैठकर मशीन का सर्विस प्लेट खोली और उसमें पड़े रुपये निकाल ले गया जो कि पहले वाले खाताधारक के थे। 23 और 25 मार्च की फुटेज देखने पर भी ऐसा ही मामला सामने आया। मैनेजर ने बताया आशंका है कि ये शातिर एटीएम के आस-पास मंडराते हैं और किसी के रुपये निकाल कर जाने के बाद पैसे निकाल लेते हैं।
Spread the love {“_id”:”67989826964aff87bd0307d8″,”slug”:”mahakumbh-after-midnight-the-dip-of-silent-faith-starts-more-than-10-crore-devotees-are-estimated-2025-01-28″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Mahakumbh : आधी रात के बाद मौन आस्था की डुबकी शुरू, 10 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं के स्नान का अनुमान”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}} Mahakumbh 2025 : महाकुंभ में श्रद्धालु – फोटो : मेला प्राधिकरण विस्तार चपायल ह केहू, दबायल ह केहू/घंटन से उपर टंगायल ह केहू/केहू हक्का-बक्का केहू लाल-पियर/केहू फनफनात हउवे […]
Spread the love {“_id”:”67b6a73e448a1e0ff20ecb40″,”slug”:”scheduled-castes-were-subjected-to-maximum-atrocities-in-firozabad-report-came-out-2025-02-20″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”UP: यूपी का ऐसा शहर…जहां अनुसूचित जातियों पर हुआ सबसे अधिक अत्याचार, सामने आई रिपोर्ट”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}} दलित सांकेतिक फोटो – फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी विस्तार अनुसूचित जाति व जनजातियों के प्रति होने वाली छूआछूत और अस्पृश्यता की भावना को खत्म करने के लिए सख्त कानून है। फिर भी […]