{“_id”:”681cf6a5c8c1f55e2a071807″,”slug”:”kanpur-two-absconding-accused-arrested-for-killing-a-minor-by-beating-him-with-an-iron-rod-2025-05-08″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Kanpur: लोहे की रॉड से पीटकर नाबालिग की हत्या में फरार दो आरोपी गिरफ्तार”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 08 May 2025 11:54 PM IST
कल्याणपुर में किशोर के हत्यारोपी भेजे गए जेल – फोटो : अमर उजाला
Trending Videos
कल्याणपुर के नानकारी क्षेत्र में लोहे की रॉड से किशोर की पीट-पीटकर हत्या के मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों को पुलिस ने गुरुवार को कल्याणपुर स्टेशन के पास से गिरफ्तार कर लिया है। हत्याकांड के मुख्य आरोपी गुड्डू को पुलिस पूर्व में जेल भेज चुकी है।
Trending Videos
कल्याणपुर नानकारी निवासी अमित वाल्मीकि का 17 वर्षीय बेटा सुमित 24 अप्रैल को पिता को छोड़ने के लिए बाइक से गया था। वापस लौटने पर मोहल्ले के पड़ोसी गुड्डू के साले को बाइक हल्की छू गई थी। इस पर दबंगों ने किशोर को लोहे की रॉड से बेरहमी से पीट दिया था। इलाज के दौरान तीन दिन बाद 27 अप्रैल को उसने दम तोड़ दिया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में नाबालिग के साथ हुई दरिंदगी का खुलासा हुआ था। उसके सिर में नौ जगह हड्डियां टूटी थी और 12 से अधिक जगह गंभीर चोटें थी। कल्याणपुर इंस्पेक्टर सुधीर कुमार ने बताया कि मुख्य आरोपी गुड्डू को पहले ही जेल भेज दिया गया था। फरार दो आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।
Spread the love यूपी के अयोध्या स्थित राम मंदिर के ध्वजारोहण अनुष्ठान ने वैदिक परंपरा की जिस विराटता को पुनर्जीवित किया, वह अपने आप में अद्वितीय है। पांच दिनों (21 से 25 नवंबर) तक चले इस महायज्ञ में नौ अग्निकुंडों से उठती पवित्र ज्वालाओं ने पूरे परिसर को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया। आचार्य मंडल […]
Spread the love फतेहपुर तिहरा हत्याकांड को अंजाम देने वाले हत्यारों के भीतर रंजिश की कसक भरी रही। कसक ऐसी थी कि गोलियों से छलनी करने के बाद तीनों की लाशों पर डंडे मारकर भड़ास निकाली। वह किसी सूरत में परिवार के किसी भी शख्स को जिंदा नहीं छोड़ना चाहते थे। उनके सामने परिवार के […]
Spread the love कानपुर में रायपुरवा थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुरवा में आपसी सहमति से प्रेमी संग रह रही महिला की प्रेमी ने दुपट्टे से गला घोंटकर हत्या के बाद शव तख्त के नीचे छिपा दिया। वारदात के बाद घर पर बाहर से ताला डालकर भाग निकला। शनिवार की सुबह घर से दुर्गंध आने की सूचना […]