{“_id”:”6856505bccf295bb210c1a85″,”slug”:”big-action-in-kaushambi-lohanda-case-investigation-handed-over-to-pratapgarh-sit-2025-06-21″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Kaushambi : कौशाम्बी के लोहंदा कांड में बड़ा एक्शन, जांच प्रतापगढ़ एसआईटी के हवाले”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 21 Jun 2025 12:00 PM IST
सैनी थाना क्षेत्र के चर्चित लोहंदा गांव में बेटे को कथित दुष्कर्म के मामले में फंसाए जाने के आरोप में पिता रामबाबू तिवारी द्वारा आत्महत्या करने के मामले की जांच अब प्रतापगढ़ की एसआईटी करेगी। जांच की निगरानी स्वयं आईजी प्रयागराज करेंगे। इसका आदेश जारी हो गया है।
रामबाबू तिवारी। फाइल फोटो – फोटो : संवाद।
विस्तार
कौशाम्बी के बहुचर्चित लोहदा कांड में बड़ा कदम उठाया गया है। मामले की जांच अब जनपद प्रतापगढ़ की एसआईटी करेगी। पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ को निर्देश दिए गए हैं कि निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने के लिए योग्य निरीक्षक, एक उप निरीक्षक और एक महिला उप निरीक्षक की टीम का गठन किया जाए। तीनों मुकदमों की मॉनिटरिंग प्रतापगढ़ एसपी खुद करेंगे, जबकि पूरे मामले की रोजाना समीक्षा खुद प्रयागराज परिक्षेत्र के आईजी द्वारा की जाएगी।
Trending Videos
क्या है लोहंदा कांड
कौशाम्बी के सैनी थाना क्षेत्र के लोहंदा गांव निवासी रामबाबू तिवारी के बेटे सिद्धार्थ तिवारी को आठ साल की मासूम के साथ दुष्कर्म के आरोप में मुकदमा दर्जकर जेल भेज दिया गया था। पिता रामबाबू तिवारी ने बेटे को बेगुनाह बताते हुए अपने शरीर पर सुसाइड नोट लिखकर आरोप लगाया था कि उसके बेटे को प्रधान भूप नारायण पाल ने चुनावी रंजिश के चलते फर्जी मुकदमे में फंसाया है। बेटे की बेगुनाही साबित करने में सफल न होने पर उन्होंने थाने के सामने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली।
इस मामले में पुलिस ने प्रधान पर मुकदमा दर्ज किया है और उसकी तलाश के लिए दबिश दे रही थी। दो दिन पहले हाईकोर्ट प्रधान की गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है। लोहंदा कांड को लेकर प्रदेश की राजनीति गरम हो गई है। पूर्व सीएम अखिलेश यादव से लेकर भाजपा के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक सोशल मीडिया पर लगातार पोस्ट कर रहे हैं।
Spread the love सादाबाद कोतवाली क्षेत्र के मथुरा रोड पर बिसावर के गांव विधिपुर में केला देवी कोल्ड के पास 5 अक्तूबर की शाम ट्रैक्टर और बाइक की भिड़ंत हो गई। इस हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। Source link
Spread the love {“_id”:”687f398370a4d9efed02a78e”,”slug”:”bds-student-suicide-case-dean-of-dental-department-and-four-other-professors-suspended-in-sharda-university-2025-07-22″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”UP: बीडीएस छात्रा ज्योति शर्मा की खुदकुशी मामले में नया अपडेट… डीन और प्रोफेसरों पर हुई ये कार्रवाई”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}} student suicide – फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी विस्तार बीडीएस की छात्रा ज्योति शर्मा की आत्महत्या के मामले में शारदा विश्वविद्यालय प्रबंधन ने डीन समेत चार और प्रोफेसरों को निलंबित […]
Spread the love भदोही जिले में कोडीन कफ सिरप का कारोबार करने वाली फर्मों की मुश्किलें थम नहीं रही हैं। एसआईटी ने वाराणसी की पूर्णा फार्मा की संचालिका के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी किया है। उसका पासपोर्ट भी जब्त करने की तैयारी है। पांच अन्य फर्म संचालकों के खिलाफ कोर्ट से एनबीडब्ल्यू जारी कराया जाएगा। […]