KSEAB 2nd PUC Result 2025 Date and Time, Know Direct Link and Step-by-Step Process to Download Scorecard
खेलकूद क्रिकेट

KSEAB 2nd PUC Result 2025 Date and Time, Know Direct Link and Step-by-Step Process to Download Scorecard

Spread the love


कर्नाटक माध्यमिक शिक्षा परीक्षा बोर्ड जल्द ही कर्नाटक द्वितीय पीयूसी (कक्षा 12) परिणाम 2025 को जारी करने वाला है। लेटेस्ट रिपोर्ट्स के अनुसार केएसईएबी 11 अप्रैल, 2025 (संभावित) को परिणाम जारी कर सकता है। हालांकि, KSEAB की तरफ से अभी तक KSEAB 2nd PUC Result 2025 को जारी करने की तारीख का ऐलान नहीं किया गया है। रिजल्ट की सही तारीख और समय के लिए बोर्ड के नोटिफिकेशन का इंतजार करना होगा।

कर्नाटक माध्यमिक शिक्षा परीक्षा बोर्ड द्वारा KSEAB 2nd PUC Result 2025 परिणाम जारी किए जाने के बाद इस परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र आधिकारिक वेबसाइट kseab.karnataka.gov.in पर जाकर यहां बताई गई प्रक्रिया का पालन करके अपने रिजल्ट की जांच कर सकते हैं।

KSEAB 2nd PUC Result 2025: कब आयोजित हुई थी परीक्षा ?

कर्नाटक स्कूल परीक्षा और मूल्यांकन बोर्ड (KSEAB) ने KSEAB PUC 2 परीक्षा का आयोजन 1 मार्च से 20 मार्च, 2025 के बीच किया था, जिसमें करीब 7 लाख छात्रों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है।

KSEAB 2nd PUC Result 2025 देखने के लिए लॉगिन क्रेडेंशियल

KSEAB 2nd PUC Result 2025 जारी होने के बाद छात्र यहां बताई गई आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अफने रोल नंबर, जन्मतिथि को दर्ज करके अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

कैसे डाउनलोड करें KSEAB 2nd PUC Result 2025 ?

KSEAB 2nd PUC परिणाम 2025 को चेक करने के लिए छात्र नीचे बताई गई स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस को फॉलो करके अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

स्टेप 1. आधिकारिक वेबसाइट kseab.karnataka.gov.in पर जाएं

स्टेप 2. होम पेज पर उपलब्ध KSEAB 2nd PUC स्कोरकार्ड 2025 PDF लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3. आवश्यक लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे रोल नंबर, जन्म तिथि दर्ज करें और सबमिट करें।

स्टेप 4. अब कंप्यूटर स्क्रीन पर KSEAB 2nd PUC स्कोरकार्ड 2025 प्रदर्शित हो जाएगा।

स्टेप 5. रिजल्ट की जांच करने के बाद स्कोरकार्ड डाउनलोड करें और उसका प्रिंट आउट निकालकर रखें।

KSEAB 2nd PUC Result 2025 स्कोरकार्ड पर क्या मिलेगी डिटेल

KSEAB 2nd PUC Scorecard 2025 डाउनलोड करने के बाद उम्मीदवारों को उसपर दर्ज रोल नंबर, जन्मतिथि, कुल अंक, विषयवार अंक, रैंक, योग्यता की स्थिति जैसे विवरणों की जांच करनी होगी। किसी भी त्रुटि मिलने की स्थिति में छात्रों को तुरंत बोर्ड अधिकारियों से संपर्क करना होगा।





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *