{“_id”:”67c3533accdc15ab8d001bc9″,”slug”:”lucknow-on-receiving-information-about-the-fight-the-inspector-and-constable-arrived-took-them-hostage-bea-2025-03-02″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Lucknow : झगड़े की सूचना मिलने पर पहुंचे दरोगा और सिपाही को बंधक बनाकर पीटा, फाड़ दी दोनों की वर्दी”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
लखनऊ के सरोजनीगर के बंथरा के पहाड़पुर गांव में शनिवार देर रात दो पक्षों के बीच झगड़े की सूचना पर पहुंचे दरोगा व सिपाही को एक पक्ष के लोगों ने बंधक बना लिया और मारपीट की। यही नहीं, पुलिस वालों की वर्दी भी फाड़ दी। मौके पर पहुंची फोर्स ने दोनों को मुक्त कराया और कुछ लोगों को हिरासत में लिया। बंथरा पुलिस ने पुलिसकर्मियों से मारपीट की घटना से इनकार किया है।
Trending Videos
बंथरा के पहाड़पुर निवासी रामजी पांडेय ने 12 वर्ष पहले गांव के ही छेदा रावत से जमीन खरीदी थी। कुछ दिनों बाद छेदा की मौत हो गई। शनिवार को छेदा के बेटे पिंटू, सुनील और अनिल इस जमीन पर बाउंड्री बनवा रहे थे। इसकी जानकारी पर रामजी मौके पर पहुंचे और काम रोकने को कहा। इस पर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। वहां मौजूद कुछ लोगों ने मामले को शांत करा दिया।
रात करीब 9 बजे फिर दोनों पक्ष भिड़ गए। सूचना पर दरोगा व सिपाही मौके पर पहुंचे। इस बीच पिंटू व उसके भाई छत पर चढ़कर गाली गलौज करने लगे। पुलिसवालों ने नीचे उतरने के लिए कहा तो आरोपी धमकी देने लगे। दरोगा व सिपाही पिंटू के घर में घुसे तो अंदर मौजूद लोगों ने दोनों को बंधक बना लिया और दरवाजा बंद कर मारपीट की। आरोपियों ने दरोगा व सिपाही की वर्दी फाड़ दी।
इंस्पेक्टर बंथरा राम सिंह ने दरोगा व सिपाही से मारपीट की बात से इनकार किया है। उनका कहना है कि दो पक्षों में बाउंड्रीवाॅल को लेकर विवाद हुआ था। दोनों पक्षों को थाने पर लाया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।
Spread the love उमस भरी गर्मी अभी दो दिन और बेहाल करेगी। दिन के साथ रात में भी अधिक गर्मी रहेगी। सीएसए के मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, 15 जून को तेज हवाएं चलने की संभावना है। Source link
Spread the love सैफनी थाना क्षेत्र के गांव किशनपुर में ईद मिलादुन्नबी के जुलूस में शुक्रवार शाम रास्ते के पुराने विवाद को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। बात इतनी बढ़ी कि पहले मारपीट हुई और फिर फायरिंग हो गई। Source link
Spread the love कोडीन युक्त कफ सिरप तस्करी के बड़े रैकेट में भूमिगत 75 हजार के इनामी मास्टरमाइंड शुभम जायसवाल के खिलाफ कार्रवाई तेज हो गई है। इस मामले में अपर सत्र न्यायाधीश की अदालत ने शुभम के पिता, मां, पत्नी और बहन को दो जनवरी को अदालत में पेश होने का आदेश दिया है। […]