MAYDAY Call By Indigo Flight Emergency Landing | पायलट बोला MAYDAY-MAYDAY… चेन्नई जा रही इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग
ब्रेकिंग न्यूज़

MAYDAY Call By Indigo Flight Emergency Landing | पायलट बोला MAYDAY-MAYDAY… चेन्नई जा रही इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग

Spread the love


Indigo Flight Emergency Landing: चेन्नई जा रही एक इंडियो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग हुई है। बताया जा रहा है कि पायलट ने ईंंधन की कमी के बाद MAYDAY का कॉल दिया था, उसके तुरंत बाद ही बेंगलुरु में इमरजेंसी लैंडिंग की गई। बताया जा रहा है कि फ्लाइट पहले चेन्नई में ही लैंड करने वाली थी, लेकिन वहां पर ज्यादा ट्रैफिक की वजह से मंजूरी नहीं मिली और विमान को फिर बेंगलुरु की तरफ डायवर्ट किया गया। अभी के लिए सभी यात्री सुरक्षित हैं और विमान लैंड कर चुका है।

इंडिगो फ्लाइट के साथ क्या हुआ?

आजतक की एक रिपोर्ट के मुताबिक जब चेन्नई में काफी देर तक लैंड करने की परमीशन नहीं मिली, विमान वहां पर चक्कर काटता रहा, उसी वजह से ईंधन की कमी हुई और फिर फ्लाइट को बेंगलुरु भेज दिया गया। पायलट ने बाद में विमान को बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लैंड करवाया। जानकारी के मुताबिक यह घटना गुरुवार को हुई थी, लेकिन खबर में यह अब आई है।

असल में गुरुवार रात को 8.11 बजे पायलट ने केम्पेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (KIA) को ‘fuel MAYDAY’ का एक मैसेज भेजा था, उसके भी पीछे भी कारण रहा कि फ्लाइट को लैंडिंग वक्त पहली प्राथमिकता दी जाए। इसके बाद चार मिनट के भीतर ही इंडिगो की फ्लाइट ने सुरक्षित लैंडिंग कर ली थी। इंडिगो के मुताबिक जितनी देर तक विमान में ईंधन भरा गया, यात्रियों का पूरा ख्याल रखा गया, उन्हें रीफ्रेशमेंट्स भी सर्व किए गए।

क्या होती है MAYDAY कॉल?

MAYDAY कॉल के क्या मायने

किसी भी विमान की MAYDAY CALL एक इमरजेंसी मैसेज होता है। यह संदेश पायलट करीबी ATC को भेजता है। जब विमान क्रैश होने वाला होता है या फिर यात्रियों या क्रू की जान को खतरा होता है। जब भी विमान का इंजन फेल होता है, आग लगती है, हवा में टकराव का खतरा होता है या हाईजैक स्थिति जैसी बनती है, तुरंत नजदीकी ATC को पायलट MAYDAY कॉल भेजता है। MAYDAY CALL का अर्थ होता है कि तुरंत मदद की जरूरत है। इस कॉल के तहत रेडियो पर तीन बार बोला जाता है- MAYDAY, MAYDAY, MAYDAY…

अब इस मामले में इंडिगो पायलट ने कम फ्यूल को लेकर MAYDAY कॉल दिया था। उस कॉल के बाद ही तुरंत फ्लाइट को बेंगलुरु में सुरक्षित लैंड करवाया गया।





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *