{“_id”:”679447efbed0432c76045cb5″,”slug”:”naeem-killed-in-an-encounter-by-police-accused-of-killing-five-people-in-meerut-2025-01-25″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Meerut Encounter: एनकाउंटर में 50 हजार का इनामी नईम ढेर, एक साल की बच्ची समेत पांच लोगों का किया था कत्ल”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
Meerut Encounter – फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मेरठ में पुलिस ने मुठभेड़ में 50 हजार के इनामी बदमाश को मार गिराया है। बदमाश नईम पर परिवार के पांच लोगों की हत्या करने वाला आरोप था। मेरठ के लिसाड़ी गेट थाना के समर गार्डन क्षेत्र में यह मुठभेड़ हुई है।
Trending Videos
जानकारी के अनुसार, मेरठ पुलिस ने लिसाड़ी गेट थाना इलाके में पांच हत्या के आरोपी बदमाश नईम को मुठभेड़ में मार गिराया है। शनिवार को तड़के तीन बजे लिसाड़ी गेट थाना इलाके में यह मुठभेड़ हुई है। पुलिस ने नईम पर 50,000 रुपये का इनाम रखा हुआ था।
नईम ने अपने सौतेले भाई राजमिस्त्री मोईन, पत्नी आसमा और उनकी तीन बेटियों की हत्या का मुख्य आरोपी था। अन्य राज्यों में भी नईम पर हत्या के मुकदमे दर्ज थे। लगातार मेरठ पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी। बताया जा रहा है कि पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली थी बदमाश नईम समर गार्डन इलाके में दिखा है।
इस पर पुलिस ने जाल बिछाया। जब पुलिस ने नईम को घेर लिया तो आरोपी नईम ने भागने का प्रयास किया। इस पर नईम ने पुलिस पर गोलियां चलाना शुरू कर दिया। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की। गोली लगने से नईम घायल हो गया। घायल को अस्पताल लाया गया। डॉक्टरों ने नईम को मृत घोषित कर दिया।
Spread the love Bareilly News: संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने मंगलवार को सिविल सेवा परीक्षा 2024 का अंतिम परिणाम घोषित किया। इसमें अभिनव शर्मा ने 130वीं, भमोरा के रुद्रपुर की सृष्टि ने 145वीं, फरीदपुर के आयुष जायसवाल ने 178वीं, अंजलि ने 702वीं और तनुज कुमार ने 996वीं रैंक हासिल कर जिले का नाम रोशन […]
Spread the love चिकित्सक कार से अस्पताल जा रहे थे। रास्ते में उनका वाहन एक कार से टकरा गया। कार में इंस्पेक्टर की पत्नी बैठी थीं। दोनों ओर से अभद्रता करने के आरोप लगाए गए हैं। Source link