Morning Mantra: ऑफिस के लिए हो रहे लेट, सिर्फ 20 मिनट में तैयार करें ये 5 हेल्दी नाश्ता
धर्म आस्था

Morning Mantra: ऑफिस के लिए हो रहे लेट, सिर्फ 20 मिनट में तैयार करें ये 5 हेल्दी नाश्ता

Spread the love



Morning Mantra: ऑफिस के लिए हो रहे लेट, सिर्फ 20 मिनट में तैयार करें ये 5 हेल्दी नाश्ता

सुबह का नाश्ता हेल्थ के लिए काफी फायदेमंद होता है। पोषक नाश्ता न सिर्फ शरीर को ऊर्जा देता है, बल्कि यह मेटाबॉलिज्म को भी बेहतर करता है। सुबह का नाश्ता करने से बॉडी में दिनभर एनर्जी रहती है, जिससे मूड बेहतर रहता है और थकान नहीं होती है। हेल्दी नाश्ता करने से वजन नियंत्रण में रहता है।

वहीं, कई लोग ऑफिस जाने में लेट हो जाते हैं, जिसके कारण वे सुबह के समय नाश्ता नहीं कर पाते हैं। ऐसे में आप भी ऑफिस जाते हैं और सुबह के समय नाश्ता नहीं कर पाते हैं, तो हम आपके लिए पांच रेसिपी लेकर आए हैं, जिन्हें आप आसानी से बना सकते हैं।

पोहा करें तैयार

आप पोहा को कुछ ही मिनटों में तैयार कर सकते हैं। इसको बनाने के लिए कढ़ाई में तेल गर्म करें और इसमें राई व करी पत्ता का तड़का लगाएं। अब इसमें बारीक कटा हुआ प्याज डालें और सुनहरा होने पर टमाटर व हरी मिर्च डालें। इसके बाद अब हल्दी-नमक डालें। कुछ समय बाद पोहा डाल दें और सही से मिला लें। इस तरह आपका पोहा तैयार हो जाएगा। आप इसमें मूंगफली, नींबू रस व धनिया डालकर परोसें।

अंडा भुर्जी-ब्राउन ब्रेड

अंडा भुर्जी-ब्राउन ब्रेड सुबह के नाश्ते के लिए काफी परफेक्ट है। इसको बनाने के लिए एक पैन में थोड़ा तेल डालें और इसमें प्याज-टमाटर डालकर भूनें। अब इसमें मसाले डालें और फेंटे हुए अंडे डालकर पकाएं। इसके बाद ब्रेड को टोस्ट करें और भुर्जी के साथ परोसें।

स्प्राउट्स सलाद

आप सुबह के समय स्प्राउट्स सलाद को कुछ ही मिनटों में बना सकते हैं। इसके लिए आप रात के समय चना और मूंग को पानी में डाल दें। अब सुबह के समय इसको सही से धो लें और एक बाउल में रख लें। इसमें खीरा, टमाटर, प्याज, नींबू रस, नमक, चाट मसाला मिलाएं। इस तरह आप सर्व करें।

सुबह के नाश्ते में बनाएं ओट्स

ओट्स को बनाने के लिए प्याज और टमाटर को काट लें। अब एक कढ़ाई में तेल डालकर गर्म करें। अब इसमें दो मिर्च को काटकर डालें। इसमें कटा हुआ प्याज और टमाटर डालें। अब इसको सुनहरा होने के बाद इसमें ओट्स डालें और इसमें एक कप पानी डालें। इसको कुछ समय के लिए पकाएं और ठंडा होने के बाद परोसें।

ब्रेड पनीर का नाश्ता

ब्रेड और पनीर से आप मिनटों में स्वादिष्ट और हेल्दी नाश्ता तैयार कर सकते हैं। ब्रेड स्लाइस पर मसालेदार पनीर का मिश्रण लगाकर टोस्ट करें या फिर इसको सेंक लें। यह स्नैक प्रोटीन से भरपूर होता है और बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आता है। सुबह की जल्दी में यह एक परफेक्ट ऑप्शन है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *