Nandamuri Balakrishna is upset with the increasing technology in films | फिल्मों में बढ़ती टेक्नोलॉजी पर नाराज नंदमुरी बालकृष्ण: बोले- आजकल हीरो सेट पर नहीं आते, ग्रीन मैट के सामने ही पूरा शूट कर लेते हैं
मनोरंजन

Nandamuri Balakrishna is upset with the increasing technology in films | फिल्मों में बढ़ती टेक्नोलॉजी पर नाराज नंदमुरी बालकृष्ण: बोले- आजकल हीरो सेट पर नहीं आते, ग्रीन मैट के सामने ही पूरा शूट कर लेते हैं

Spread the love


6 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

गोवा के पणजी में 56वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (IFFI) का आयोजन 20 से 28 नवंबर तक हो रहा है। एक्टर नंदमुरी बालकृष्ण फिल्म महोत्सव में भाग लेने के लिए गुरुवार को गोवा पहुंचे।

फिल्म फेस्टिवल के दौरान बालकृष्ण ने फिल्मों में बढ़ते टेक्नोलॉजी के इस्तेमाल पर अपनी राय रखी। बातचीत के दौरान उन्होंने मौजूदा फिल्ममेकिंग प्रोसेस पर नाराजगी भी जताई।

मीडिया से बात करते हुए बालकृष्ण ने कहा, “मैं NTR का बेटा हूं और उनकी विरासत को आगे बढ़ा रहा हूं। मुझे फिल्मों की समझ मेरे अनुभव से मिली है और मैं इस पर गर्व करता हूं। आजकल फिल्ममेकिंग पूरी तरह टेक्नोलॉजी पर चलती है।”

नंदमुरी बालकृष्ण मुख्य रूप से तेलुगु सिनेमा में काम करते हैं। वह आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और दिग्गज एक्टर एन. टी. रामाराव (NTR) के छठे बेटे हैं।

नंदमुरी बालकृष्ण मुख्य रूप से तेलुगु सिनेमा में काम करते हैं। वह आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और दिग्गज एक्टर एन. टी. रामाराव (NTR) के छठे बेटे हैं।

उन्होंने आगे कहा कि उनकी फिल्में बड़ी दुनिया दिखाती हैं और इसलिए कहानी उनके लिए सबसे जरूरी होती है। बालकृष्ण के मुताबिक जरूरत पड़ने पर टेक्नोलॉजी इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन अब फिल्मों में हर जगह टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल हो रहा है। उन्होंने कहा, “आजकल हीरो सेट पर भी नहीं आते। ग्रीन मैट और ब्लू मैट के सामने शूट कर लेते हैं। मैं असली हूं, मैं डुप्लीकेट नहीं हूं।”

बता दें कि IFFI की ओपनिंग सेरेमनी के दौरान बालकृष्ण को फिल्म जगत में 50 साल पूरे करने के लिए सम्मानित भी किया गया।

गोवा के सीएम प्रमोद सावंत ने एक्टर बालकृष्ण को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।

गोवा के सीएम प्रमोद सावंत ने एक्टर बालकृष्ण को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।

वर्क फ्रंट की बात करें तो बालकृष्ण की अपकमिंग फिल्म अखंड 2, 2021 की फिल्म अखंड का सीक्वल है। इसमें वो डबल रोल में नजर आएंगे। इस फिल्म में हर्षाली मल्होत्रा और संयुक्ता मेनन भी दिखाई देंगी। यह फिल्म 5 दिसंबर को दुनिया भर में रिलीज होगी।

बता दें कि गोवा के पणजी में 56वां इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया गुरुवार को शुरू हुआ। पहली बार IFFI का उद्घाटन एक भव्य परेड के साथ किया गया। ओपनिंग सेरेमनी में गोवा के राज्यपाल पी अशोक गजपति राजू, मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत, राज्य मंत्री सूचना और प्रसारण मंत्रालय डॉ. एल मुरुगन मौजूद रहे। इसके अलावा देश और विदेश की कई नामी हस्तियां शामिल हुईं।

कार्यक्रम की शुरुआत सीएम ने तुलसी के पौधे में पानी देकर की। इस मौके पर सीएम प्रमोद सावंत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय सिनेमा अंतरराष्ट्रीय ऊंचाइयों पर पहुंच रहा है।

पहली बार ओपनिंग सेरेमनी में शामिल किए गए परेड में आंध्र प्रदेश, हरियाणा और गोवा की झांकियां देखने को मिली। इस परेड में देश के अलग-अलग हिस्सों के लोक कलाकारों ने हिस्सा लिया। साथ ही, फिल्म स्टूडियो द्वारा प्रदर्शन और नेशनल फिल्म डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन (NFDC) द्वारा 50 सालों की स्पेशल ट्रिब्यूट शामिल था।

बता दें कि IFFI की ग्रैंड ओपनिंग से पहले बॉलीवुड एक्टर अनुपम खेर, डायरेक्टर शेखर कपूर, एक्टर नंदमुरी बालकृष्ण ने फेस्टिवल में वेव्स फिल्म बाजार का उद्घाटन किया।

IFFI 2025 में अनुपम खेर की 4 फिल्में प्रदर्शित होंगी, जिसे लेकर उन्होंने खुशी जताई है। एक्टर की जिन फिल्मों की स्क्रीनिंग होगी, उनमें ‘तन्वी द ग्रेट’, ‘द बंगाल फाइल्स’, 1942 ए लव स्टोरी और ‘कैलरी’ शामिल हैं।

‘कैलरी’ एक कैनेडियन फिल्म है, जिसे इंडो-कैनेडियन फिल्ममेकर ईशा मरजारा ने लिखा और डायरेक्ट किया है, इसके साथ ही अनुपम की एक मास्टर क्लास भी यहां आयोजित की जाएगी।

नौ दिनों तक चलने वाली इस फेस्टिवल में फिल्म स्क्रीनिंग, सांस्कृतिक कार्यक्रम और इंडस्ट्री से जुड़े इवेंट्स होंगे, जिसमें 80 से अधिक देशों की लगभग 200 फिल्में फेस्टिवल में दिखाई जाएंगी।

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *