NTA NCET 2025:  12वीं पास करें अप्लाई; एकेडमिक ईयर 2025-26 से पहली बार रजिस्ट्रेशन शुरू; कोई एज लिमिट नहीं
शिक्षा

NTA NCET 2025: 12वीं पास करें अप्लाई; एकेडमिक ईयर 2025-26 से पहली बार रजिस्ट्रेशन शुरू; कोई एज लिमिट नहीं

Spread the love


44 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी NTA ने नेशनल कॉमन एंट्रेस टेस्ट (NCET) के लिए रजिस्ट्रेशन 20 फरवरी 2025 से शुरू कर दिए हैं। कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट exams.ntaonline.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं।

एप्लिकेशन विंडो क्लोज होने की आखिरी तारीख 16 मार्च 2025 होगी। इसके साथ ही करेक्शन विंडो 19 मार्च तक खुली रहेगी। नोटिफिकेशन के मुताबिक, सिटी स्लिप अप्रैल के पहले हफ्ते में जारी हो सकती है।

एकेडमिक ईयर 2025-26 से पहली बार शुरू

नेशनल कॉमन एंट्रेस टेस्ट (NCET) एकेडमिक ईयर 2025-26 से पहली बार शुरू हो रहा है। ये 4 वर्षीय इंटीग्रेटेड टीचर एजुकेशन प्रोग्राम (ITEP) है, जो आईआईटी, एनआईटी, आरआईएस जैसी सरकारी सेंट्रल और स्टेट यूनिवर्सिटीज/ इंस्टीट्यूटस के लिए लिया जाएगा।

13 लैंग्वेज में दे सकेंगे परीक्षा

ये CBT यानी कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट होगा। 178 शहरों और देश भर में 13 मीडियम में ये परीक्षा होगी। इसमें इंग्लिश, हिंदी, असमी, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, मलयालम, मराठी, ओडिया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु और उर्दू भाषा शामिल होंगी।

एग्जाम पैटर्न

सेक्शन-1

  • 38 अलग-अलग लैंग्वेज होंगी, इसमें से कोई दो लैंग्वेज सिलेक्ट करनी होंगी।
  • लैंग्वेज 1 और लैंग्वेज 2।
  • दो अलग-अलग लैंग्वेज के पेपर सिलेक्ट करने होंगे।
  • हर एक पेपर में 23 क्वेश्चन होंगे जिनमें से 20 अटेम्प्ट करना होंगे।

सेक्शन-2

  • डोमेन से जुड़े सब्जेक्ट
  • 26 डोमेन स्पेसिफिक सब्जेक्ट इस सेक्शन में हैं। इसमें कैंडिडेट्स कोई तीन सब्जेक्ट सिलेक्ट कर सकते हैं।
  • डोमेन स्पेसिफिक सिलेक्ट करना।
  • हर एक डोमेन में 28 क्वेश्चन होंगे और 25 क्वेश्चन अटेम्प्ट करने होंगे।

सेक्शन-3

जनरल टेस्ट: ये एक कंपलसरी सेक्शन होगा।

सेक्शन-4

  • ये एक कंपलसरी सेक्शन होगा जिसमें टीचिंग एप्टीट्यूड से जुड़े सवाल होंगे। इसमें 23 क्वेश्चन होंगे, जिनमें से 20 अटेम्प्ट करने होंगे।
  • टोटल 181 क्वेश्चन होंगे और इनमें से 160 क्वेश्चन अटेम्प्ट करने होंगे।

टेस्ट पेटर्न

ऑब्जेक्टिव टाइप

मीडियम

  • 13 लैंग्वेज में होगा।
  • लैंग्वेज का नॉलेज, साहित्यिक योग्यता और वोकैबलरी के जरिए लैंग्वेज टेस्ट होगा
  • 12वीं क्लास के सिलेबस के आधार पर टेस्ट होगा।

सिलेबस: जनरल नॉलेज, करेंट अफेयर्स, जनरल मेंटल एबिलिटी, न्यूमेरिकल एबिलिटी, रीजनिंग, लॉजिकल एंड एनालिटिकल रीजनिंग शामिल होंगे।

NCET 2025 एलिजिबिलिटी

  • मैक्सिमम कोई एज लिमिट नहीं।
  • किसी भी बोर्ड से 12वीं पास की हो।
  • संबंधित कॉलेज/ यूनिवर्सिटी/ इंस्टीट्यूटस के एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया को पूरा करता हो।

ऐसे करें आवेदन

  • ऑफिशियल वेबसाइट exams.nta.ac.in/NCET पर जाएं।
  • होमपेज, NCET 2025 लिंक पर क्लिक करें।
  • न्यू विंडो पर क्लिक करके जरूरी क्रेडेंशियल भरें।
  • एप्लिकेशन फॉर्म को सब्मिट करें।
  • भविष्य के लिए कॉपी सेव करके रखें।

आवेदन लिंक

ऑफिशियल नोटिफिकेशन

ये खबर भी पढ़ें…

THE रैंकिंग 2025 में देश की 4 यूनिवर्सिटी:पहली बार एजुकेशन ‘ओ’रिसर्च को मिली जगह; हार्वर्ड यूनिवर्सिटी 14वें साल भी टॉप पर

टाइम्स हायर एजुकेशन (THE) वर्ल्ड रेपुटेशन रैंकिंग 2025 की नई लिस्ट जारी हुई है। इस लिस्ट में चार इंडियन यूनिवर्सिटीज को जगह मिली है। इनमें इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस बेंगलुरु (IISc) भारत का टॉप रैंकिंग इंस्टीट्यूट है। पूरी खबर पढ़ें..

दिल्‍ली यूनिवर्सिटी से BCom, मेरठ से लॉ की पढ़ाई की:DU स्टूडेंट यूनियन की अध्यक्ष रहीं दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता; जानें कंप्‍लीट प्रोफाइल

शालीमार बाग से भाजपा विधायक रेखा गुप्ता दिल्ली की 9वीं मुख्यमंत्री बनीं। उन्होंने रामलीला मैदान में सीएम पद की शपथ ली। दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने उन्हें शपथ दिलाई। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *